फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: दिल्ली के इन पांच धुरंधरों ने पलट दिया मैच, राजस्थान से छीन ली जीत

Thu, 15 Oct 2020 06:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 15 Oct 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: DC vs RR: Five star performers of delhi capitals against rajasthan royals
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को 13 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों मर बेहतरीन खेल दिखाया और राजस्थान को पटखनी दे दी। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दिल्ली को जीत दिलाई।


 

IPL 2020: DC vs RR: Five star performers of delhi capitals against rajasthan royals
शिखर धवन - फोटो : file

शिखर धवन:
टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लगातार अपनी दूसरी अर्धशतकीय पारी खेली। धवन ने 33 गेंदों में 57 रन बनाए और टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में मदद की। उन्होंने अपनी पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के लगाए।

IPL 2020: DC vs RR: Five star performers of delhi capitals against rajasthan royals
श्रेयस - फोटो : file

श्रेयस अय्यर:
टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिर से टीम को संभाला और कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 53 रन बनाए और धवन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की अहम साझेदारी की। अय्यर ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: DC vs RR: Five star performers of delhi capitals against rajasthan royals
एनरिच नोर्त्जे - फोटो : Social media

एनरिच नोर्त्जे: 
पहले ओवर में 16 रन देने के बाद नोर्त्जे ने जोरदार वापसी की। उन्होंने अगले तीन ओवर में सिर्फ 17 रन दिए और दो बड़े विकेट अपने नाम किए। नोर्त्जे ने डेथ ओवर में जबरदस्त रफ्तार और लाइन लेंथ से गेंदबाजी की राजस्थान के बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिया। नोर्त्जे ने जोस बटलर और रोबिन उथप्पा को बोल्ड कर राजस्थान को बड़ा झटका दिया।

विज्ञापन
IPL 2020: DC vs RR: Five star performers of delhi capitals against rajasthan royals
तुषार देशपांडे - फोटो : Social Media

तुषार देशपांडे:
अपना पहला मैच खेल रहे तुषार ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में बेन स्टोक्स के रूप में पहला विकेट अपने नाम किया। तुषार ने चार ओवर 37 रन देकर स्टोक्स और श्रेयस गोपाल का विकेट झटका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed