महेंद्र सिंह धोनी भले ही 39 साल के हो गए हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन फिटनेस के मामले में वे अभी भी युवाओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण शुक्रवार को आईपीएल के सातवें मैच में देखने को मिला। दुबई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में सीएसके के कप्तान ने विकेट के पीछे जबरदस्त कैच पकड़ा। धोनी द्वारा हवा में छलांग लगाकर पकड़े गए कैच को देख हर कोई हैरान रह गया।
VIDEO: 39 वर्षीय धोनी ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच, हर कोई रह गया हैरान
दरअसल मैच के 19वें ओवर की छठी गेंद पर सैम करन ने श्रेयस अय्यर को ऑफ कटर फेंकी। इसपर 26 रन पर बल्लेबाजी कर रहे दिल्ली के कप्तान ने उठाकर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेट के पीछे निकल गई। हालांकि मौके की तलाश में खड़े धोनी ने बिना देरी किए अपनी दायीं तरफ हवा में छलांग लगाकर मुश्किल लग रहे कैच को पकड़ लिया।
Flying MS 💥@msdhoni | #MSDhoni pic.twitter.com/uEIm38B9ue
— Adårsh Prïñçê (@AlwaysAdarsh0) September 25, 2020
धोनी द्वारा पकड़े गए इस कैच को देखकर किसी ने उन्हें चिड़िया बताया तो किसी ने हवाई जहाज। इतना ही नहीं धोनी ने मैच में पृथ्वी शॉ की स्टंपिंग में भी काफी फुर्ती दिखाई और तेजी से आउट कर दिया। धोनी की फिटनेस और फुर्ती पर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने जमकर तारीफ की।
The G.O.A.T Wicket-Keeper !!🐐💥#WhistlePodu | @MSDhoni pic.twitter.com/fysuBHL8x3
— CSK Fans Army™ (@CSKFansArmy) September 25, 2020
बता दें कि दिल्ली के खिलाफ मैच में चेन्नई की टीम को हार का सामना करना पड़ा और एक बार फिर से धोनी का बल्ला खामोश रहा। धोनी अपनी बल्लेबाजी को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। धोनी ने इस मैच में भी 12 गेंदों में 15 रन बनाए और आउट हो गए।
THAT CATCH 😍🦁💛#WhistleFromHome #WhistlePodu #Yellove #CSKvDC https://t.co/QVGfJAI7hE