फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020, RR vs CSK: संजू सैमसन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, मैच में बना सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

Wed, 23 Sep 2020 03:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 23 Sep 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
CSK vs RR IPL 2020 News in Hindi: Sanju Samson smashes Records during match against chennai super kings
संजू सैमसन - फोटो : SOCIAL MEDIA

राजस्थान की टीम ने आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत रॉयल तरीके से की है। कागज पर कमजोर मानी जाने वाली राजस्थान ने अपने पहले ही मैच में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दे दी। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में टीम ने 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर 16 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में दोनों तरफ से जमकर छक्कों की बरसात हुई और कई रिकॉर्ड बने। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं मैच में बने उन रिकार्ड्स पर

CSK vs RR IPL 2020 News in Hindi: Sanju Samson smashes Records during match against chennai super kings
संजू सैमसन - फोटो : social media

संजू ने जड़ा छठा संयुक्त सबसे तेज पचासा
संजू सैमसन ने 19 गेंदों पर 50 रन बनाए जो आईपीएल का छठा संयुक्त सबसे तेज अर्द्धशतक है। इससे पहले सात खिलाड़ी क्रिस लिन, लोकेश राहुल, हरभजन सिंह, ओवेस शाह, डेविड मिलर, आंद्रे रसेल और रॉबिन उथप्पा ऐसा कर चुके हैं। लीग के सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड लोकेश (14 गेंद) के नाम दर्ज है। संजू ने इससे पहले 2017 में दिल्ली की ओर से खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ 24 गेंदों पर 50 रन बनाए थे।




 

CSK vs RR IPL 2020 News in Hindi: Sanju Samson smashes Records during match against chennai super kings
संजू सैमसन - फोटो : social media

राजस्थान की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक
वहीं संजू की यह अर्द्धशतकीय पारी राजस्थान की ओर से दूसरी संयुक्त सबसे तेज पारी है। ओवैश शाह ने 2012 में बेंगलोर के खिलाफ 19 गेंदों पर ही 50 रन बनाए थे। टीम की ओर से रिकॉर्ड जोस बटलर (18 गेंद, 50 रन) के नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CSK vs RR IPL 2020 News in Hindi: Sanju Samson smashes Records during match against chennai super kings
संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई

आईपीएल इतिहास में दो बार नौ से अधिक छक्के 
संजू सैमसन आईपीएल की पारी में दो बार 9 से अधिक छक्के लगाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2018 में आरसीबी के खिलाफ 10 छक्के और अब सीएसके के खिलाफ 9 छक्के जड़े।

विज्ञापन
CSK vs RR IPL 2020 News in Hindi: Sanju Samson smashes Records during match against chennai super kings
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL

यूएई में सबसे बड़ा स्कोर 
राजस्थान की तरफ से बनाया गया 216 रन यूएई में आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 18 अप्रैल 2014 को किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई के 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 206 रन बनाए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed