फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: छक्कों के नए शिखर पर पहुंच सकते हैं क्रिस गेल, हजार के आंकड़े से सिर्फ इतने दूर

Fri, 11 Sep 2020 09:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 11 Sep 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Chris Gayle is 22 shots aways to score 1000 sixes in tournament
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण दुनिया भर की टी-20 लीग में अपना विशिष्ट स्थान रखने वाले क्रिस गेल आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में 1000 छक्के लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। आईपीएल में सर्वाधिक 326 छक्के लगाने वाले गेल ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 978 छक्के लगाए हैं और इस तरह से उन्हें 1000 का जादुई आंकड़ा छूने के लिए केवल 22 छक्कों की जरूरत है।

IPL 2020: Chris Gayle is 22 shots aways to score 1000 sixes in tournament
युजवेंद्र चहल और क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर

गेल अभी तक आईपीएल में 11 टूर्नामेंट में खेले हैं और इनमें से छह अवसरों पर उन्होंने 22 से अधिक छक्के लगाए। टी-20 में सर्वाधिक चौके (1026) लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम पर है। गेल निजी कारणों से कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में नहीं खेले थे, लेकिन आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं जिसकी तरफ से पिछले साल उन्होंने 34 छक्के और 2018 में 27 छक्के जड़े थे।

IPL 2020: Chris Gayle is 22 shots aways to score 1000 sixes in tournament
विराट कोहली-क्रिस गेल - फोटो : social Media

गेल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के चार टूर्नामेंटों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था, उन्होंने 2011 (44 छक्के), 2012 (59), 2013 (51) और 2015 (38) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह आगामी आईपीएल के दौरान 21 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे। वेस्टइंडीज के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2013 में आरसीबी की तरफ से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन की अपनी रिकार्ड पारी के दौरान 17 छक्के लगाए थे जो आईपीएल का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Chris Gayle is 22 shots aways to score 1000 sixes in tournament
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

टी-20 के किसी एक मैच में सर्वाधिक 18 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम पर है, लेकिन उन्होंने यह कारनामा 2017 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में किया था। आईपीएल में गेल के बाद सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में एबी डीविलियर्स (212) और महेंद्र सिंह धोनी (209) शामिल हैं। ओवरऑल सूची में भी गेल के बाद वेस्टइंडीज के एक अन्य धुरंधर कीरोन पोलार्ड (672) का नंबर आता है, लेकिन वह उनसे काफी पीछे हैं।

विज्ञापन
IPL 2020: Chris Gayle is 22 shots aways to score 1000 sixes in tournament
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर
यही नहीं टी-20 में सर्वाधिक रन (13,296), सर्वाधिक शतक (22), सर्वाधिक अर्धशतक (82), एक पारी में सर्वोच्च स्कोर (नाबाद 175), सबसे तेज शतक (30 गेंद), हारने वाली टीम की तरफ से मैच में सर्वाधिक रन (नाबाद 151), एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन (2015 में 1665), सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच (58) और एक पारी में चौके-छक्कों से सर्वाधिक रन (154 बनाम पुणे वारियर्स) का रिकॉर्ड भी गेल के नाम पर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed