फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 11 खिलाड़ियों के दम पर 'रोहित सेना' से टकराएंगे 'विराट ब्रिगेड'! ये है संभावित प्लेइंग XI

Thu, 28 Mar 2019 04:58 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 28 Mar 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Royal Challengers Bangalore Predicted Playing XI against mumbai indians
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : file photo

इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का सातवां मुकाबला गुरुवार को बैंगलोर और मुंबई के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में अपना पहला मैच गंवा चुकी है।



बेंगलोर को चेन्नई के हाथों, जबकि मुंबई को दिल्ली ने उसी के घर में हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतने की भरपूर कोशिश करेगी। आइए जानते हैं विराट कोहली की अगुआई वाली बेंगलोर की टीम किन 11 खिलाड़ियों के सहारे उतर सकती है?

IPL 2019: Royal Challengers Bangalore Predicted Playing XI against mumbai indians
विराट कोहली - फोटो : file photo

ओपनर्स
कप्तान विराट कोहली के साथ पार्थिव पटेल ओपनिंग करते नजर आएंगे। पिछले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ विराट का बल्ला खामोश रहा था। वह केवल 6 रन ही बना सके थे। विराट को हरभजन सिंह ने अपना शिकार बनाया था। वहीं, पार्थिव ने 29 रन बनाए थे। मुंबई के खिलाफ दोनों सलामी बल्लेबाजों की निगाहें बेंगलोर को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होगी।
 

IPL 2019: Royal Challengers Bangalore Predicted Playing XI against mumbai indians
एबी डीविलियर्स - फोटो : file photo

मिडिल ऑर्डर
मोइन अलि, एबी डीविलियर्स और विंडीज के स्टार खिलाड़ी शिमरोन हेटमेयर मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में बैंलगोर को अपने मिडिल ऑर्डर से काफी निराशा हाथ लगी थी। तीनों खिलाड़ी सस्ते में सिमट गए थे। हरभजन ने एबी कोमोइन अलि को डगआउट भेजा था। वहीं, हेटमेयर रनआइट हो गए थे। इस मैच में विराट अपने मिडिल ऑर्डर से काफी उम्मीदें होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Royal Challengers Bangalore Predicted Playing XI against mumbai indians
shivam dube - फोटो : file photo

ऑलराउंडर्स
शिवम दुबे और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ऑलराउंड की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि पिछले मैच वो फ्लॉप रहे थे। उन्होंने केवल 2 रन बनाए थे। उन्हें इमरान ताहिर ने अपना शिकार बनाया था। वहीं, ग्रैंडहोम सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए थे। बता दें कि शिवम पर बैंगलोर ने नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाई है। बैंगलोर ने उन्हें 5 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

विज्ञापन
IPL 2019: Royal Challengers Bangalore Predicted Playing XI against mumbai indians
यजुवेंद्र चहल - फोटो : File photo

गेंदबाजी
बैंगलोर की टीम तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिन के साथ मैदान पर उतर सकती है। तेज गेंदबाज के रूप में विराट नवदीप सैनी की जगह टिम साउथी को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा स्पिन की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल पर होगी, जबकि उमेश यादव और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाज के रूप में नजर आ सकते हैं।

नोटः यह तो महज हमारा एक आकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन टॉस के बाद ही लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed