गेल का दिखेगा खेल
मैच 112
रन 3994
औसत 41.17
100/50: 06/24
06/04: 292/324
-175* लीग का व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर है जो गेल के नाम है।
-30 गेंदों पर सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है। उन्होंने आरसीबी की ओर से पुणे के खिलाफ 2013 में यह मुकाम हासिल किया था।
-20 सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच अवार्ड अब तक गेल को मिले हैं।
बल्लेबाजी में टीम का दारोदार वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पर है। गेल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने बल्ले का जौहर दिखाया है। चालीस वर्षीय गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चार मैचों में 39 छक्के लगाकर बता दिया कि उनमें काफी दम बाकी है। गेल को पिछले साल आखिरी समय में टीम ने अपने साथ जोड़ा था।
लोकेश राहुल
मैच: 53
रन: 1384
औसत: 38.44
100/50: 00/10
06/04: 56/127
-14 गेंदों पर सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड पंजाब के लोकेश राहुल के नाम है। उन्होंने पिछले सत्र में दिल्ली के खिलाफ ऐसा किया था जिसमें छह छक्के और चार चौके शामिल थे।
भारतीय ओपनर लोकेश राहुल अपना दिन होने पर टीम को अकेले दम पर जीत दिलाने में माहिर हैं। पिछले सत्र में उन्होंने 14 मैचों में 659 रन बनाए थे और सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे थे। लोकेश लीग में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ टीम को पहला खिताब दिलाना चहेंगे बल्कि विश्व कप की टीम में जगह भी पक्की करना चाहेंगेे।
एंड्रयू टाई
-36 कुल विकेट चटकाए हैं एंड्रयू ने लीग के 20 मैचों में
गेंदबाजी का दारोमदार ऑस्ट्रेलिया के मीडियम पेसर एंड्रयू टाई पर रहेगा। पंजाब की टीम भले ही पिछले सत्र में भी लीग चरण में बाहर हो गई, लेकिन टाई ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। इस ऑलराउंडर ने 14 मैचों में 18.66 की औसत ने 24 विकेट चटकाए और पर्पल कैप भी हासिल की।
जो दिखेंगे पहली बार
सैम करन
इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम करन पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं। 22 वर्षीय यह खिलाड़ी बल्ले के साथ गेंद से भी चमक बिखेरने में माहिर हैं। ऐसे में उनके किंग्स इलेवन के लिए अहम योगदान की उम्मीद की जा रही है। पहली बार लीग में खेलने जा रहे सैम ने 47 टी-20 में 478 रन बनाए हैं।
वरुण चक्रवर्ती
एक ओवर में छह तरह (ऑफ ब्रेक, लेग ब्रेक, गुगली, कैरम बॉल, टॉप स्पिन और यार्कर की तरह स्लाइडर) की गेंद फेंकने की काबिलियत रखने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवती ने आईपीएल नीलामी में सबका ध्यान खींचा।
प्रीटी ने कर्नाटक के 27 वर्षीय स्पिनर पर 8.40 करोड़ रुपये का दांव लगाया। उन्होंने नौ लिस्ट-ए मैचों में 22 विकेट लिए हैं और अब यह देखना रोचक होगा कि आईपीएल में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। हालांकि उनकी चोट चिंता का सबब है जिसके कारण वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नहीं खेले।