कोलकाता ने इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन की शानदार शुरुआत की है। बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए छठे मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को 28 रन से हराकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 218 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम 190 रन ही बना सकी। आइए जानते हैं कोलकाता की इस जीत में वो कौन 5 खिलाड़ी रहे हीरो?
IPL 2019: कोलकाता की जीत की लय बरकरार, ये चार खिलाड़ी रहे मैच के हीरो
सुनिल नरेन
पिछले मैच में नहीं खेलने वाले कोलकाता के सलामी बल्लेबाज सुनिल नरेन ने आज के मुकाबले में ताबड़तोड़ रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 24 रन बनाए। उन्हें डेब्यू खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती के ओवर में 25 रन ठोके।
रॉबिन उथप्पा
क्रिस लिन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने पारी को आगे बढ़ाया और 67 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
नीतीश राणा
इस मैच में नीतीश राणा ने आक्रामक पारी खेली। उन्होने 7 छक्के और 2 चौके की मदद से 63 रन की अर्धशकीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 185.29 का था। उन्होंने उथप्पा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की।
आंद्रे रसेल
कोलकाता के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने 17 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। आज के मैच में वह अपने अर्धशतक से चूक गए। पिछले मैच में भी उन्होंने 49 रन की तूफानी पारी खेली थी।