फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: इन 11 'दिलवालों' के बूते मुंबई को मात देगी दिल्ली! देखें संभावित प्लेइंग XI

Sun, 24 Mar 2019 04:58 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 24 Mar 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019: Delhi Capitals Probable XI against mumbai indians at mumbai
दिल्ली की टीम - फोटो : social media

दिल्ली और मुंबई के बीच रविवार को इंडियन टी-20 लीग की तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। इंडियन टी-20 लीग के अभी तक के 11 सीजन में दिल्ली टीम का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है।



यह टीम अब तक एक भी बार फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई है। इस सीजन में टीम नए नाम, दिल्ली कैपिटल्स (पुराना नाम दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ मैदान में उतरेगी। आइए जानते हैं दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर किन 11 खिलाड़ियों के सहारे उतर सकती है?

ipl 2019: Delhi Capitals Probable XI against mumbai indians at mumbai
शिखर धवन - फोटो : file photo

ओपनर्स
शिखर धवन और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। दिल्ली ने टीम की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करने के लिए शिखर धवन को अपने साथ जोड़ा है। धवन पिछले सीजन में हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। इस बार वो फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहेंगे।

धवन ने पिछले साल हैदराबाद की तरफ से 16 मैचों में 497 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.53 का रहा था। वहीं, युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर दिल्ली की निगाहें होगी। वैसे शॉ का इस टी-20 लीग में करियर कुछ खास नहीं है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी का अंदाज बेहद खास है और रन बटोरने की भी उनमें शानदार क्षमता है। पिछले सीजन में शॉ ने केवल 9 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 153.12 की स्ट्राइक रेट के साथ 245 रन बनाए थे। 

ipl 2019: Delhi Capitals Probable XI against mumbai indians at mumbai
अय्यर - फोटो : file photo

मिडिल ऑर्डर
मिडिल ऑर्डर की भूमिका में कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ कोलिन इनग्राम और ऋषभ पंत नजर आ सकते हैं। गौतम गंभीर के बाद दिल्ली की कप्तानी संभालने वाले श्रेयय अय्यर ने अभी तक पूरे आईपीएल करियर में 46 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1218 रन बनाए हैं। पिछले साल उन्होंने दिल्ली की तरफ से 14 मैचों में 411 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्धशतक भी शामिल था। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का पिछले सीजन में शानदार रिकॉर्ड था। उन्होंने आईपीएल 2018 में 14 मैचों में 684 रन बनाए थे। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 128* था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019: Delhi Capitals Probable XI against mumbai indians at mumbai
axar - फोटो : file photo

ऑलराउंडर्स
शरफेन रदरफोर्ड, अक्षर पटेल और राहुल तेवतिया/ अमित मिश्रा ऑलराउंडर्स की भूमिका निभा सकते हैं। अक्षर पटेल इस नए खिलाड़ी के रूप में दिल्ली के साथ जुड़े हैं। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के कारण अक्षर पटेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने रिटेन नहीं किया। 

विज्ञापन
ipl 2019: Delhi Capitals Probable XI against mumbai indians at mumbai
संदीप लामिछाने - फोटो : ipl

गेंदबाजी
संदीप लामिछाने, इशांत शर्मा/आवेश खान और ट्रेंट बोल्ट के जिम्मे गेंदबाजी की भूमिका हो सकती है। लामिाछाने ने पिछले साल सिर्फ 3 मैच खेले थे, जिसमें 5 विकेट लिए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। 14 मैचों में उन्होंने 18 विकेट झटके थे। 

नोटः यह तो महज हमारा एक आकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed