{"_id":"5c975ce7bdec22144f417512","slug":"world-s-smallest-museum-opens-in-british-vintage-telephone-booth-in-yorkshire-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ा खास है दुनिया का सबसे छोटा म्यूजियम, 'टेलीफोन बूथ' के बाहर लगती है लाइन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बड़ा खास है दुनिया का सबसे छोटा म्यूजियम, 'टेलीफोन बूथ' के बाहर लगती है लाइन
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Sun, 24 Mar 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
World's Smallest Museum
- फोटो : travelandleisure.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहले जब हमें दूर शहर में रहने वाले किसी रिश्तेदार से बात करना होता था तो हम टेलीफोन बूथ जाते थे। लेकिन अब वह दौर गुजर चुका है। धीरे-धीरे टेलीफोन बूथ नदारद होते जा रहे हैं। लेकिन एक संस्था ने टेलीफोन बूथ को जिंदा रखने के लिए सहेझने का प्रयास किया वो भी बिल्कुल अलग अंदाज में, जिसके कारण इन टेलीफोन बूथों को देखने के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ती है।
2 of 4
- फोटो : twitter
रअसल, ब्रिटेन में एक टेलीफोन बूथ को म्यूजियम में बदल दिया गया है। ब्रिटिश टेलीकम्यूनिकेशन ने उपयोग में ना होने के कारण 43 टेलीफोन बूथ को हटाने का फैसला लिया था, लेकिन वॉरले कम्यूनिटी एसोसिएशन नामक संस्था की ओर से इन्हें बचाने का सफल प्रयास किया गया। साल 2008 से यह संस्था विभिन्न तरीकों से पैसा इकट्ठा कर इस तरह की पुरानी चीजों को बचाने का काम करती आ रही है।
3 of 4
- फोटो : express.co.uk
इंग्लैंड के यॉर्कशायर के पश्चिम भाग में ऐसे ही एक पुराने टेलीफोन बूथ को म्यूजियम का रूप दिया गया है। ऐसे में वॉरले कम्यूनिटी एसोसिएशन द्वारा दुनिया के सबसे छोटे म्यूजियम की स्थापना की गई है। यह सिर्फ 36 वर्ग फीट का है और इतनी छोटी सी जगह में कई सारी ऐतिहासिक चीजों को रखकर सजाया गया है। इनमें आर्टिफैक्ट्स, पुराने फोटोग्राफ्स और एंटिक ज्वैलरी आदि चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : express.co.uk
इस संग्रहशाला का नाम द मेपोल इन रखा गया है। इस टेलीफोन बूथ म्यूजियम को देखने के लिए हर दिन कई लोग जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि हर तीन महीने में टेलीफोन बूथ म्यूजियम के अंदर रखे सामानों को बदल दिया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।