इंडियन टी-20 लीग के 12 वें सीजन का आगाज शनिवार को हो गया। इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जिसमें नाच-गाना नहीं, बल्कि आर्मी बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी।
2 of 6
IPL opening ceremony
- फोटो : file photo
पिछले सीजन की तरह इस साल ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया। मगर चिपॉक के मैदान पर सेना के सम्मान में एक सैन्य बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान समारोह से पहले मद्रास रेजिमेंट का बैंड यहां प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सशस्त्र बलों के वेलफेयर में 20 करोड़ रुपए डोनेट किया।
3 of 6
एमएस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : file photo
जानकारी के मुताबिक यह सम्मान शो लगभग 15 से 20 मिनट का हुआ। टॉस निर्धारित समय से 10 मिनट पहले हुआ। इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के सदस्य और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में किया गया।
4 of 6
CSK PULWAMA
- फोटो : file photo
बता दें कि इससे पहले चेन्नई ने इस पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की मदद के लिए पहले मैच की टिकटों की पूरी कमाई देने का फैसला किया था। मैच से पहले चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने 2 करोड़ की राशि का चेक पुलवामा शहीदों के नाम की।
5 of 6
आईपीएल उद्घाटन समारोह
- फोटो : file photo
सीओए ने टी-20 लीग के लिए भव्य उद्घाटन समारोह नहीं करने के बजाय इसकी राशि को सैन्य बलों की मदद के लिए देने का फैसला किया था। उनके मुताबिक, 'आईपीएल का उद्घाटन समारोह का बजट पिछले साल 15 करोड़ रूपये के करीब रहा था। फैसला किया गया कि बीसीसीआई इसे बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए कर देगा। इस राशि को आर्मी वेल्फेयर फंड और राष्ट्रीय रक्षा कोष को दिया जाएगा।'