फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा शहीदों को बीसीसीआई का सलाम, ओपनिंग सेरेमनी के 20 करोड़ रुपए किए दान

Sat, 23 Mar 2019 08:22 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 23 Mar 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019 opening ceremony funds INR 20 crores donated among CRPF, army, navy and Air Forces
ओपनिंग सेरेमनी फंड चेक - फोटो : social media

बीसीसीआई ने आईपीएल के उद्घाटन समारोह के बजट के लिए रखी गई 20 करोड़ की राशि शनिवार को सैन्य बलों और सीआरपीएफ के लिए रखे जाने वाले आर्मी वेलफेयर फंड में दी।

IPL 2019 opening ceremony funds INR 20 crores donated among CRPF, army, navy and Air Forces
ms dhoni - फोटो : social media

बीसीसीआई विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि 11 करोड़ रुपये भारतीय सेना, सात करोड़ रुपये सीआरपीएफ को जबकि एक-एक करोड़ रुपये नौसेना और वायुसेना को दिए जाएंगे। इसके अलावा चेन्नई की टीम ने भी 2 करोड़ की राशि शहीदों परिवारों की मदद के लिए दी है। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने खुद अपने हाथों से चेक सौंपा।

IPL 2019 opening ceremony funds INR 20 crores donated among CRPF, army, navy and Air Forces
बीसीसीआई - फोटो : file photo

बीसीसीआई का काम देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद भव्य उद्घाटन समारोह को रद्द करने का फैसला किया जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019 opening ceremony funds INR 20 crores donated among CRPF, army, navy and Air Forces
vinod rai - फोटो : file photo

सीओए चेयरमैन विनोद राय ने कहा, महासंघ के तौर पर, हमें लगा कि आईपीएल का नियमित उद्घाटन समारोह नहीं कराया जाए बल्कि हमने इस राशि को किसी अच्छे काम के लिए देने का फैसला किया जो हर किसी के दिल के करीब है। वहीं उनकी सहयोगी डायना इडुल्जी ने कहा, यह स्वागत योग्य कदम है और आंतकी हमले में जिन्होंने अपनी जान गंवाई उनके प्रति सम्मान को दर्शाता है।

विज्ञापन
IPL 2019 opening ceremony funds INR 20 crores donated among CRPF, army, navy and Air Forces
pulwama martyr - फोटो : file photo

बीसीसीआई हमेशा राष्ट्रीय हित के प्रति संवेदनशील रहा है और जब भी जरूरत पड़ेगी इस तरह का योगदान करना जारी रखेगा। सीओए के सदस्य लेफ्टिनेंट थोडगे ने कहा, 'हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। हम पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों और लोगों की भावनाएं समझते हैं।'

बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में कम से कम 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। जिसकी वजह से प्रशासकों की समिति ने इस साल आईपीएल सेरेमनी को धूम-धाम से ना मनाने का फैसला किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed