'कैप्टन कूल' कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को चेन्नई और मुंबई के बीच खेले गए पहले क्वालीफायर में गुस्से से लाल दिखे। आइए जानते हैं आखिर कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी क्यों गुस्से में दिखे?
दरअसल, सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक से मुंबई ने इंडियन टी-20 लीग के पहले क्वालीफार में चेन्नई को छह विकेट से हराकर पांचवीं बार IPL के फाइनल में जगह बनाई। चेन्नई के 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने सूर्य कुमार (71*) और इशान किशन (28) के बीच तीसरे विकेट की 80 रन की साझेदारी की बदौलत 9 गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
बता दें कि चेन्नई को इस मैच में जीत की उम्मीद थी, लेकिन खराब फील्डिंग के कारण चेन्नई ने यह मैच गंवा दिया। मैच में चेन्नई ने कई कैच छोड़े। मुरली विजय ने कैच छोड़ा तो कैप्टन कूल एमएस धोनी गुस्सा गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
4 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : file photo
दीपक चहर की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लॉन्ग ऑन पर बड़ा शॉट खेलना चाहा। मगर बॉल सर्कल के अंदर गिरी। वहां पर मुरली विजय खड़े थे। मुरली विजय ने कैच छोड़ दिया। धोनी जिसको देखकर गुस्सा गए। धोनी को गुस्सा में देख फैंस भी हैरान रह गए। बता दें कि बहुत कम ही बार ऐसा हुआ है जब धोनी को गुस्से में देखा गया हो।
हालांकि चेन्नई के पास अब भी 12 मई को होने वाले फाइनल में जगह बनाने का मौका है लेकिन इसके लिए उसे 10 मई को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में 8 मई को दिल्ली और हैदराबाद के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता को हराना होगा।