चेन्नई और राजस्थान के बीच इंडियन टी-20 लीग का 25वां मुकाबला गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। पांच मैच जीत चुकी चेन्नई की निगाहें छठी जीत पर होगी। वही, राजस्थान इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई की टीम किन 11 खिलाड़ियों के सहारे मैदान पर उतर सकती है?
IPL 2019: राजस्थान का किला भेदने उतरेंगे 'धोनी के धुरंधर', ऐसी है चेन्नई की संभावित प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
शेन वॉटसन के साथ फाफ डु प्लेसिस ओपनिंग की भूमिका निभा सकते हैं। अंबाती रायुडू को बिठाया जा सकता है। पिछले मैच में पाफ ने 43 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर शेन वॉटसन महज 17 रन बनाकर आउट हो गए थे। दोनों बल्लेबाजों से आज अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।
मिडिल ऑर्डर
सुरेश रैना, अंबाती रायुडू और केदार जाधव, मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। ये बल्लेबाज इंडियन टी-20 लीग के अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। पिछले मैचों में रैना ने 14, रायुडू ने 21 और जाधव ने नाबाद 8 रन बनाए थे।
विकेटकीपर/ ऑलराउंडर्स
एमएस धोनी विकेटकीपर की भूमिका में रहेंगे। वहीं, ऑलराउंडर के रूप में स्कॉट कुग्गेलैन और रविंद्र जडेजा का खेलना लगभग तय है। पिछले मैच में कुग्गेलैन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, क्योंकि वह विकेट लेने में सफल नहीं रहे थे। बता दें कि ब्रावो की जगह कुग्गेलैन को मौका दिया गया है। ब्रावो दो हफ्ते के लिए टूर्नामेंट से बाहर हैं।
गेंदबाजी
दीपक चाहर, हरभजन सिंह और इमरान ताहिर के जिम्मे गेंदबाजी की भूमिका होगी। पिछले मैच में चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।