फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL से पहले गेंदबाजों के दिल में सुरेश रैना का खौफ, सबूत है ये 7 छक्के

Tue, 03 Apr 2018 05:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: suresh raina hitting seven sixes in CSK practice match
सुरेश रैना

आईपीएल-11 का बुखार सिर चढ़ चुका है। 7 अप्रैल को शुरू होने वाले टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि 2 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन में जबर्दस्त प्रदर्शन करेगी, जिसका नमूना अभ्यास मैच में देखने को मिली।

IPL 2018: suresh raina hitting seven sixes in CSK practice match
सीएसके - फोटो : file

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच खेला, जिसे देखने लगभग 15 हजार दर्शक पहुंच थे। इस दौरान सीएसके के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 27 गेंदों में 1 चौके और 7 छक्कों की मदद से 54 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान रैना ने युवा गेंदबाज दीपर चाहर की गेंदों पर 4 छक्के लगाए।

IPL 2018: suresh raina hitting seven sixes in CSK practice match
csk - फोटो : File

दरअसल, धोनी इस प्रैक्टिस मैच में नहीं खेल रहे थे, लेकिन रैना की पारी देखकर चेन्नई के फैंस बेहद खुश नजर आए। आईपीएल से पहले रैना की इस धमाकेदार बल्लेबाजी को देखकर सीएसके के फैंस में एक अलग तरह की खुशी दिखी। याद हो कि रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया में उनकी वापसी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: suresh raina hitting seven sixes in CSK practice match
सुरेश रैना - फोटो : File

बता दें कि रैना के अलावा प्रैक्टिस मैच में चेन्नई के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा और इमरान ताहिर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इन दोनों गेंदबाजों ने 4 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने भी अच्छी गेंदबाजी की। इस दौरान केदार जाधव कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं, ड्वेन ब्रावो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
IPL 2018: suresh raina hitting seven sixes in CSK practice match
सीएसके - फोटो : Cricbuzz.com
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड चेन्नई में अपना पहला मुकाबला 10 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed