फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में यह कारनामा करने वाले दूसरे क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

Sun, 21 May 2017 07:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 21 May 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
IPL  2017: Rohit Sharma becomes 2nd batsman to score record 300 plus runs in all 10 ipl editions
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
कोलकाता को बंगलूरू में खेले गए आईपीएल 10 के दूसरे क्वालीफायर के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। रोहित ने केकेआर के खिलाफ 24 गेंद में 26 रन का पारी के दौरान मौजूदा सीजन में 300 रन के आंकड़े को पार किया। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में अब तक खेले गए सभी सीजन में कम से कम 300 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

IPL में यह कारनामा करने वाले दूसरे क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

IPL  2017: Rohit Sharma becomes 2nd batsman to score record 300 plus runs in all 10 ipl editions
सुरेश रैना - फोटो : IPL
रोहित से पहले यह कारनामा गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना ने किया था। उन्होंने 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले सीजन से 2017 तक हर बार 300 रन के आंकड़े को पार किया। इससे पहले और कोई खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर सका था। लेकिन अब इस सूची में रैना के साथ रोहित ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। 
 
IPL में यह कारनामा करने वाले दूसरे क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

IPL  2017: Rohit Sharma becomes 2nd batsman to score record 300 plus runs in all 10 ipl editions
रोहित शर्मा - फोटो : IPL official web
रोहित के नाम मौजूदा सीजन में खेले 16 मैच में 309 रन हो गए हैं। आईपीएल-10 में रोहित का बल्ला उनकी पहचान के मुताबिक तो नहीं चला है लेकिन उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारियों की मदद से 23.76 की औसत और 123.10 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 67 रन रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL में यह कारनामा करने वाले दूसरे क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

IPL  2017: Rohit Sharma becomes 2nd batsman to score record 300 plus runs in all 10 ipl editions
रोहित शर्मा - फोटो : IPL
आईपीएल में अब तक रोहित कुल 158 मैच खेल चुके हैं। रोहित ने इस दौरान 32 अर्धशतक और 1 शतक के साथ 4183 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी का औसत 32.67 और स्ट्राइक रेट 131.04 का रहा है। रोहित ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल में 4000 रन पूरे किए थे। वह सुरेश रैना, विराट कोहली, गौतम गंभीर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं।
 
विज्ञापन

IPL में यह कारनामा करने वाले दूसरे क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

IPL  2017: Rohit Sharma becomes 2nd batsman to score record 300 plus runs in all 10 ipl editions
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर भी आईपीएल में 4 हजार रन के आंकड़े को पार कर चुके हैं। उन्होंने यह उपलब्धि केकेआर के खिलाफ मौजूदा सीजन में एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान हासिल की। वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वह सबसे तेजी से इस मुकाम को हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed