फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Inzamam feels Ravi Shastri, Virat kohli and Dravid behind India historic win in Australia 

इंजमाम उल हक ने भारत की ऐतिहासिक जीत के लिए इन तीन भारतीयों को बताया सूत्रधार 

Fri, 22 Jan 2021 05:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Jan 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Inzamam feels Ravi Shastri, Virat kohli and Dravid behind India historic win in Australia 
इंजमाम उल हक - फोटो : social media

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक का मानना है कि टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में इन तीन लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए भारत की इस बड़ी जीत की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


पूर्व पाक कप्तान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर हराना इतना आसान नहीं है, लेकिन भारत ने कई सीनियर खिलाड़ी के न होने के बावजूद भी जीत हासिल की। इसका पूरा श्रेय कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ को दिया जाना चाहिए।   
विज्ञापन


इंजमाम ने भारतीय क्रिकेट के लिए द्रविड़ के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना था, जिसके बिना टेस्ट सीरीज में जीत संभव नहीं होती। द्रविड़ ने 2016 से 2019 के बीच भारत ए और अंडर -19 टीम को चार साल कोचिंग दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रविड़ के अंडर में दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और अंडर -19 टीम ने 2018 में विश्व कप जीता। इंजमाम ने आगे कहा, 'शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ ने 2018 में अंडर -19 विश्व कप खेला। मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने भारत ए के लिए काफी क्रिकेट खेली है।

रवि के पास टैलेंट को पहचानने की अद्भुत क्षमता- इंजमाम

वहीं, इंजमाम ने आगे कहा कि टीम इंडिया की बड़ी जीत में जो एक बड़ा फैक्टर रहा वो हैं रवि शास्त्री और उनका कोई जिक्र ही नहीं कर रहा है। रवि ने टीम डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया था और फिर उन्होंने कोच के रूप में वापसी की।

रवि शास्त्री के पास काफी अनुभव है और इस गेम को लेकर उनकी जो समझ है, उससे भारतीय टीम को काफी मदद मिली है। रवि बड़े खिलाड़ी रहे हैं और उनके पास टैलेंट को पहचानने की अद्भुत क्षमता है।

वहीं, विराट की तारीफ में इंजमाम ने कहा कि भारतीय टीम के पास हमेशा से अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। मैं समझता हूं कि जब से विराट कप्तान बने हैं, तब से वो खुद तो आक्रामक हैं ही चाहे बल्लेबाजी में हो या फील्डिग में हो। मगर उनके नेतृत्व में टीम भी अच्छा कर रही है। 

भारत ने अपने क्रिकेट के ढांचे में काफी निवेश किया- अब्बास

वहीं, पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास का मानना है कि पिछले एक दशक में क्रिकेट के ढांचे मे निवेश का फल भारत को मिल रहा है और इसकी बानगी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत से मिली। एशिया के ब्रैडमेन कहे जाने वाले अब्बास ने कहा, देखो भारतीय टीम कहां तक आ गई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में तीन साल में दूसरी बार श्रृंखला जीती।' उन्होंने कहा, 'ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारत ने अपने क्रिकेट के ढांचे में पिछले एक दशक में काफी निवेश किया। उस कड़ी मेहनत का फल अब मिल रहा है।'

उन्होंने कहा, क्रिकेट में मेरा हमेशा मानना रहा है कि सबसे अहम बात यह है कि कोई खिलाड़ी कितनी मेहनत कर रहा है और कितना समय खेल को दे रहा है ।किसी भी कोचिंग या सलाह से आप आला दर्जे के खिलाड़ी नहीं बन सकते जब तक कि खुद मेहनत ना करें।' उन्होंने आगे कहा कि भारत की ऑस्ट्रेलिया में जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि वह विराट कोहली और कई सीनियर खिलाड़ियों के बिना मिली। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटरों से भी अपने खेल पर और मेहनत करने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed