फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: विराट की 94 रन की नाबाद पारी, टी-20 में रोहित को पीछे छोड़ बने नंबर एक

Sat, 07 Dec 2019 09:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 07 Dec 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
INDvWI Virat Kohli Breaks The Rohit Sharma T 20 Records with his magnificent fifties in Hyderabad
विराट रोहित - फोटो : social media

भारत-वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पछाड़ दिया। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार 94 रन जड़े। अपनी जबरदस्त पारी की बदलौत कोहली ने टीम इंडिया को जीत दिलाई और विंडीज के खिलाफ सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली।


 

INDvWI Virat Kohli Breaks The Rohit Sharma T 20 Records with his magnificent fifties in Hyderabad
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media

क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेंट में रोहित ने 18 अर्द्धशतक और चार शतक लगाए हैं, जबकि कोहली ने टी-20 में 23 अर्द्धशतक जड़े हैं। यानी कि रोहित ने टी-20 में पचास पार का स्कोर एक बराबर 22 बार बनाया है। वहीं, कोहली ने रोहित के इस रिकॉर्ड को हैदराबाद के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ पचास रन बनाकर अपने नाम कर लिया।

INDvWI Virat Kohli Breaks The Rohit Sharma T 20 Records with his magnificent fifties in Hyderabad
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media

रोहित शर्मा वर्तमान में टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित ने 94 टी-20 पारियों में 2547 रन बनाए हैं। जबकि कोहली ने 68 पारियों में 2544 रन बनाए हैं। टी-20 में रनों के मामले में रोहित कोहली से सिर्फ तीन रन आगे हैं। अगले मैच में दोनों के बीच एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI Virat Kohli Breaks The Rohit Sharma T 20 Records with his magnificent fifties in Hyderabad
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media

भारत-वेस्टइंडीज के खिलाफ अगला मुकाबला केरल के तिरुवंतपुरम में के ग्रीन फिल्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 में पचास पार का स्कोर कोहली और रोहित के बाद सर्वाधिक बार न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने बनाया है। उन्होंने 18 बार पचास पार का स्कोर बनाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed