फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बढ़ेगा कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल, गांगुली ने दिया यह दो टूक जवाब

Sat, 07 Dec 2019 09:15 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 07 Dec 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly on Ravi Shastri You perform you continue otherwise somebody else will take over
सौरव गांगुली-रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ मतभेदों की अटकलों को कोरी अफवाह बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में लोगों को परखने का मानदंड बस प्रदर्शन होगा। शास्त्री और गांगुली के बीच मतभेद 2016 में सार्वजनिक हुए थे, जब शास्त्री ने कोच के पद के लिए आवेदन किया था और गांगुली उस समय क्रिकेट सलाहकार समिति में थे जिसने अनिल कुंबले को टीम इंडिया के कोच के तौर पर चुना था।

Sourav Ganguly on Ravi Shastri You perform you continue otherwise somebody else will take over
Ravi shastri And Sourav Ganguly

अगले साल शास्त्री कोच बने जब कुंबले ने कप्तान विराट कोहली के साथ मतभेद के कारण इस्तीफा दे दिया। गांगुली ने शुक्रवार को इंडिया टुडे कांक्लेव में कहा कि ये सब अटकलें हैं। मेरे पास इन सवालों का जवाब नहीं है। उनसे पूछा गया था कि अतीत के मतभेदों के कारण शास्त्री को लेकर उनके पूर्वग्रह हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करिए और पद पर बने रहिए। प्रदर्शन खराब होगा तो कोई और आएगा। जब मैं खेलता था, तब भी यही नियम था। उन्होंने कहा कि अटकलें, खुलासे और कयास लगते रहेंगे, लेकिन फोकस 22 गज के बीच प्रदर्शन पर रहना चाहिए। कोच का कर्यकाल का तभी बढ़ता है, जब टीम बेहतरीन प्रदर्शन करती है।

Sourav Ganguly on Ravi Shastri You perform you continue otherwise somebody else will take over
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

गांगुली ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदर्शन अहम है और उसका कोई विकल्प नहीं है। गांगुली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में कोहली सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है क्योंकि वह कप्तान हैं। टी-20 विश्व कप 2020 के बारे में उन्होंने कहा कि यह प्रारूप बेखौफ क्रिकेट खेलने के बारे में है। टीम में अपनी जगह पक्की करने की सोच लेकर मैदान पर ना उतरें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly on Ravi Shastri You perform you continue otherwise somebody else will take over
सचिन-गांगुली - फोटो : ट्विटर

क्रिकेटर से प्रशासक बने गांगुली ने कहा कि हितों के टकराव के मसले के कारण पूर्व क्रिकेटर प्रशासनिक भूमिका के लिए बोर्ड में नहीं आ पा रहे। उन्होंने कहा कि हितों के टकराव के कारण पूर्व क्रिकेटर बोर्ड में नहीं आ पा रहे। सचिन जैसे खिलाड़ी को भी जाना पड़ा। यह प्रशासकों पर लागू होना चाहिए, क्रिकेटरों पर नहीं।

विज्ञापन
Sourav Ganguly on Ravi Shastri You perform you continue otherwise somebody else will take over
जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बोर्ड के सचिव है, लेकिन गांगुली ने कहा कि उसका निष्पक्ष आकलन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जय शाह ने एक चुनाव जीता है। उनका निष्पक्ष आकलन किया जाना चाहिए। उसके पिता राजनेता है लेकिन उसका आकलन निजी तौर पर होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed