फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: रोहित शर्मा को पछाड़ टी-20 के किंग बने विराट, तोड़ा 'हिटमैन' का बड़ा रिकॉर्ड

Mon, 09 Dec 2019 08:53 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 09 Dec 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
INDvWI Virat Kohli beats Rohit Sharma to claim the top spot in T20I batting charts
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को आठ विकेट से हरा दिया। तिरवनंतपुरम के ग्रीनफिल्ड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने सात विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए, जवाब में विंडीज ने दो विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। हार के बावजूद विराट कोहली ने मात्र 19 रन की पारी खेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित शर्मा को पछाड़ सबसे सफल बल्लेबाज बन गए।

INDvWI Virat Kohli beats Rohit Sharma to claim the top spot in T20I batting charts
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

17 गेंदों में दो चौके की मदद से 19 रन की पारी खेल विराट रोहित से आगे निकल गए, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस मुकाबले में विराट कोहली ने रोहित शर्मा को महज एक रन से पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2563 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने इसी मुकाबले में 2562 रन बनाए थे। विराट अब टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

INDvWI Virat Kohli beats Rohit Sharma to claim the top spot in T20I batting charts
विराट कोहली - फोटो : BCCI twitter

सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में विराट ने 94 रन की पारी खेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 23 बार 50 पार का स्कोर बनाकर रोहित से आगे निकर गए थे। रोहित ने 22 बार यह कारनामा किया है। कोहली और छह रन बना लेते तो वह भारत में एक हजार टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले वह पहले बल्लेबाज हो सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI Virat Kohli beats Rohit Sharma to claim the top spot in T20I batting charts
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 2563 रन - विराट कोहली
  • 2562 रन - रोहित शर्मा
  • 2436 रन - मार्टिन गप्टिल
  • 2263 रन - शोएब मलिक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed