भारतीय क्रिकेट को दुनिया में लोकप्रिय बनाने वाले टूर्नामेंट आईपीएल का इतिहास सुनहरा और अबतक सफल रहा है। आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट में नए खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनएं लेकर आया। युवा खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर वर्तमान कप्तान विराट कोहली महंगे खिलाड़ियों की सूची में शुमार में हैं, लेकिन आईपीएल में विराट, धोनी से भी ज्यादा कमाई राजस्थान रॉयल्स के कोच शेन वॉर्न ने की है।
2 of 5
शेन वॉर्न
- फोटो : Cricket Country
शेन वॉर्न ने आईपीएल से 45 करोड़ रुपये कमाए और आने वाले समय में यह 85 करोड़ के करीब हो जाएगी। खुद वॉर्न ने इसका खुलासा किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने 2008 में आईपीएल में किए गए अपने निवेश के बारे में खुलासा किया है और उनका यह निवेश भविष्य में शायद उन पर नोटों की और बारिश करा सकता है।
दिग्गज स्पिनर ने साल 2006 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। डेली मेल की खबर के मुताबिक आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने उनको अपना फैसला वापस लेने के लिए बड़ी कीमत चुकाई थी। उन्होंने वॉर्न को टीम के लिए संन्यास से वापस मैदान पर आने के लिए कहा था और फिर शेन वॉर्न की वापसी ने राजस्थान को पहला आईपीएल विजेता बनाया था।
लगभग एक दशक के बाद वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल के पहले सीजन के लिए की गई डील का खुलासा किया है। डील के अनुसार फ्रेंचाइजी ने उन्हें संन्यास से वापस आने और टीम को अपने अनुसार चलाने के लिए कहा था। इसके लिए वॉर्न को राजस्थान ने न सिर्फ पांच करोड़ रुपये दिए, बल्कि ओनरशिप में खेलने के लिए हर साल 0.75 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी देती थी। आईपीएल की टीम में मिली हिस्सेदारी आज वॉर्न का सबसे बड़ा निवेश साबित हो रहा है।
राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल का पहला खिताब जीता था। 11 साल के बाद इस टीम की कीमत करीब 200 मिलियन डॉलर हो गई है। इसके अलावा शेन वॉर्न का मानना है कि अगले दो साल में राजस्थान रॉयल्स की वेल्यू दोगूनी हो जाएगी। इस लिहाज से उन्होंने कहा कि 400 मिलियन डॉलर का तीन प्रतिशत सही है।