भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्नम में खेला जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से पीछे है। अगर सीरीज में बराबरी करनी है तो विराट सेना को किसी भी हाल में यह वन-डे जीतना होगा। विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विराट ने टॉस के वक्त आज के मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का एलान किया। टीम इंडिया एक बदलाव के साथ आज मैदान पर उतरी है। आइए जानते हैं कि कैसी है भारतीय टीम की प्लेइंग 11।
INDvWI: विराट ने इस खिलाड़ी को किया टीम से बाहर, ऐसी है दूसरे वन-डे की प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
पहले वन-डे में ओपनर्स ने कुछ खास कमाल नहीं किया था। दूसरे मुकाबले में भी रोहित-राहुल की जोड़ी ही पारी की शुरुआत करेगी। रोहित शर्मा से टीम को आज एक बड़ी पारी की उम्मीद है।
मिडिल ऑर्डर
नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। पहले वन-डे में केवल चार रन बनाने वाले कप्तान विराट कोहली पर खास नजरें होंगी। विराट के बाद श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। पहले मैच में अय्यर ने 70 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
ऑलराउंडर/विकेटकीपर
केदार जाधव और रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में हैं। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद पहले वन-डे में 71 रन की शानदार पारी खेलने वाले पंत से दूसरे वन-डे में भी उम्दा पारी की उम्मीदें होंगी। आज शिवम दुबे को अंतिम 11 में जगह नहीं मिली है। विराट ने उनकी जगह एक गेंदबाज को टीम में शामिल किया।
गेंदबाजी
पहले वन-डे में भारतीय गेंदबाजों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ही इस मुकाबले में संभालेंगे। शार्दुल को इस मुकाबले में शामिल किया गया है। स्पिन गेंदबाज के रूप में कुलदीप यादव टीम में हैं।