फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, तोड़ सकते हैं टी-20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Sat, 03 Nov 2018 12:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
INDvWI: Rohit Sharma can break Marti Guptill record of most runs in T-20 international

वन-डे सीरीज में अपने झंडे गाड़ने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें 4 नवंबर से शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज पर होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में होने जा रहे इस मैच में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के कंधों पर टीम की जिम्मेदारी होगी। इस दौरान उनके पास टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर होगा।

INDvWI: Rohit Sharma can break Marti Guptill record of most runs in T-20 international

सीरीज में उनके निशाने पर टी-20 में सर्वाधिक रन का विश्व रिकॉर्ड होगा। यह रिकॉर्ड फिलहाल न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (2271 रन) के नाम है। फिलहाल रोहित शर्मा 84 टी-20 मैचों में 32.59 की औसत से 2086 रन बनाकर लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं।

INDvWI: Rohit Sharma can break Marti Guptill record of most runs in T-20 international

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी-20 मुकाबलों में रोहित अगर वन-डे सीरीज वाला फॉर्म बरकरार रखते हैं तो आसानी से जरूरी 185 रन बनाकर टी-20 के सबसे सफल बल्लेबाज बन सकते हैं। रोहित शर्मा के पास 'रिकॉर्ड मशीन' विराट कोहली को भी पछाड़ने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI: Rohit Sharma can break Marti Guptill record of most runs in T-20 international
- फोटो : icc twitter

दरअसल, टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में मार्टिन गप्टिल (75 मैचों में 34.40 की औसत से 2271 रन) से पीछे और रोहित शर्मा से पहले आने वाले एकमात्र भारतीय विराट कोहली (62 टी-20 मैच में 48.88 की औसत से 2102 रन) ही हैं। रोहित शर्मा अपने हमवतन विराट से सिर्फ 16 रन पीछे हैं। ऐसे में रोहित पहले विराट तो फिर गप्टिल को पछाड़ना चाहेंगे।

विज्ञापन
INDvWI: Rohit Sharma can break Marti Guptill record of most runs in T-20 international
टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी           रन        देश 
मार्टिन गप्टिल      2271    न्यूजीलैंड 
शोएब मलिक     2161    पाकिस्तान
ब्रेंडन मैकुलम     2140    न्यूजीलैंड
विराट कोहली     2102    भारत
रोहित शर्मा        2086    भारत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed