फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान टीम इंडिया! पोलार्ड-ब्रेथवेट कर रहे टी-20 की खास तैयारी, हार का बदला लेने को बेकरार

Sat, 03 Nov 2018 12:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
INDvWI: Pollard, Braithwaite Sweat it Out at Eden Gardens Ahead of First T20I

वन-डे सीरीज में भले ही वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा हो। मगर भारतीय टीम रविवार से शुरू होने जा रही तीन मैच की टी-20 सीरीज में कैरेबियाई टीम को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ईडन गार्डन्स पर जमकर पसीना बहाते नजर आए। यह वही मैदान है जहां विश्व टी-20 फाइनल में लगातार चार छक्के जड़कर वे सुर्खियों में आए थे। 

INDvWI: Pollard, Braithwaite Sweat it Out at Eden Gardens Ahead of First T20I

ब्रेथवेट ने चार नवंबर को भारत के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारियों के अंतर्गत टी-20 के एक अन्य दिग्गज कीरोन पोलार्ड और पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ कड़ा अभ्यास किया। डेरेन ब्रावो, खारी पियरे, निकोलस पूरन, दिनेश रामदीन और शेरफाने रदरफोर्ड उनके साथ ट्रेनिंग करते दिखे जो वेस्टइंडीज टी-20 टीम के अन्य सदस्य हैं।

INDvWI: Pollard, Braithwaite Sweat it Out at Eden Gardens Ahead of First T20I

सभी का ध्यान बल्लेबाजी पर था, सभी ने तीन घंटे तक चले सत्र के दौरान गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने का प्रयास किया। ब्रावो दो साल में पहली बार वेस्टइंडीज के लिए खेलेंगे जबकि ऑलराउंडर पोलार्ड साल में पहली बार राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI: Pollard, Braithwaite Sweat it Out at Eden Gardens Ahead of First T20I
वेस्टइंडीज टी20 टीम इस प्रकार है

कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फैबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, इविन लुईस, ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफाने रदरफोर्ड, ओशाने थॉमस।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed