फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावुक हुए जसप्रीत बुमराह, फोटो शेयर कर कहा- जल्द जबरदस्त वापसी करूंगा

Wed, 25 Sep 2019 05:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 25 Sep 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
IndvsSA Jasprit Bumrah tweets injuries are part and parcel of sports will make stronger comeback
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ट्वीट कर अपने फैंस को शानदार वापसी का भरोसा दिलाया है। बुमराह ने कहा है कि, वह चोट से उबरकर दोगुनी मजबूती के साथ मैदान पर वापसी करेंगे और सारे नुकसान की भरपाई करने की कोशिश करेंगे।  

IndvsSA Jasprit Bumrah tweets injuries are part and parcel of sports will make stronger comeback
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को बीसीसीआई ने जानकारी दी थी कि, बुमराह को रूटीन रेडियोलॉजिकल स्क्रीनिंग के दौरान उनकी लोअर बैक में मामूली सी चोट का पता लगा था। इसके चलते उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर बैठना पड़ा है। बुमराह का पूरी सीरीज से बाहर हो जाना टीम इंडिया के लिए किसी झटके से कम नहीं है, हालांकि चयनकर्ताओं ने उनकी जगह उमेश यादव को टीम में जगह दी है। 

IndvsSA Jasprit Bumrah tweets injuries are part and parcel of sports will make stronger comeback
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
बुमराह को चोट की खबर के बाद उनके फैन्स ने सोशल मीडिया वेबसाइट टि्वटर पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की। बुधवार को इस तेज गेंदबाज ने अपने फैन्स से मिल रही दुआओं के प्रति ट्वीट कर आभार जताया। बुमराह ने अपने ट्वीट में लिखा,
 

चोटिल होना खेल का हिस्सा है। मेरे जल्दी ठीक होने की कामना करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मेरा सिर और ऊंचा हो गया है और अब मैं इस नुकसान के बाद पहले से ज्यादा मजबूत वापसी के लिए तैयारी कर रहा हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IndvsSA Jasprit Bumrah tweets injuries are part and parcel of sports will make stronger comeback
जसप्रीत बुमराह की इंजरी - फोटो : अमर उजाला

जहां तक जसप्रीत बुमराह का सवाल है तो उनकी चोट को इसलिए भी गंभीरता से लेना जरूरी है, क्योंकि वो बेहद ही कम समय में टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी बन चुके हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनके बिना चैंपियन बनना भारतीय टीम के लिए बेहद मुश्किल हो सकता है। वैसे किसी एथलीट को इस चोट से उबरने के लिए कई बार दो महीने से लेकर छह महीने तक का वक्त भी लग जाता है।ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क समेत कई क्रिकेटर इससे पीड़ित रह चुके हैं। भारतीय पेसर वरुण एरोन भी स्ट्रैस फ्रैक्चर के शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन
IndvsSA Jasprit Bumrah tweets injuries are part and parcel of sports will make stronger comeback
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 2-6 अक्टूबर के बीच विशाखापटनम में खेला जाएगा। 10-14 अक्टूबर के बीच दूसरा टेस्ट पुणे और तीसरा और आखिरी टेस्ट 19-23 अक्टूबर के बीच रांची में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed