भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुणे में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में भारत को 333 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाज ओ'कीफ की फिरकी के जाल में फंसकर ढेर हो गए। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आईए जाने पुणे टेस्ट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ एक और शतक, लेकिन यह शतक है खास जानिए क्यों
2 of 9
स्टीव ओ कीफ
- फोटो : espncricinfo
13 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसके की घर में मात दी है। इससे पहले साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में 342 रन से भारतीय टीम को मात दी थी।
स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ एक और शतक, लेकिन यह शतक है खास जानिए क्यों
3 of 9
स्टीव ओ'कीफ
- फोटो : Cricket Australia
भारत के खिलाफ स्टीव ओ'कीफ ने मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्पिनर बने। यह भारतीय सरजमीं पर किसी भी विदेशी गेंदबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इंग्लैंड के इयान बॉथम ने 1980 में मुंबई टेस्ट में भारत के खिलाफ 106 रन देकर 13 विकेट हासिल किए थे। वहीं स्टीव ओ'कीफ ने पुणे में 70 रन देकर 12 विकेट हासिल किए। इससे पहले भारत में किसी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जेसन क्रेजा का था। क्रेजा ने 358 रन देकर 12 विकेट हासिल किए थे।
स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ एक और शतक, लेकिन यह शतक है खास जानिए क्यों
4 of 9
विराट कोहली
- फोटो : Cricket Australia
विराट कोहली ने पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 13 रन बनाए। पहली पारी में वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 13 रन बनाए। यह विराट का घर में खेले गए किसी भी टेस्ट में सबसे खराब प्रदर्शन है जिन टेस्ट मैचों में विराट ने दोनों पारी में बल्लेबाजी की हो।
स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ एक और शतक, लेकिन यह शतक है खास जानिए क्यों
पुणे टेस्ट में 333 रन से मिली पराजय भारत की घरेलू जमीन पर मिली दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारत को घर में सबसे बड़ी हार मुंबई में साल 2004 में मिली थी। इस टेस्ट में भारत को 342 रन से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई टेस्ट की जीत ऑस्ट्रेलिया को भारत में मिली आखिरी जीत थी। इसके 13 साल बाद भारत में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। इसके बाद तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली हार है। भारत को दक्षिण अफ्रीका ने 1996 में 329 रन से मात दी थी।