फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: आखिरी मुकाबले पर मंडराए काले बादल, बारिश कर सकती है मजा किरकिरा

Sun, 22 Sep 2019 01:43 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 22 Sep 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
INDvSA weather forecast team update head to head stats in M chinnaswamy stadium in bengaluru
m chinnaswamy stadium bangalore - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया आज दक्षिण अफ्रीका से बेंगलुरु के मैदान पर टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भिड़ेगी। मोहाली में मिली शानदार जीत के बाद विराट सेना की कोशिश होगी कि, वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय जमीन पर पहली टी-20 सीरीज जीतकर इतिहास रचे। धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। तीसरे और आखरी टी-20 मुकाबले पर भी बारिश के काले बादल मंडरा रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा बेंगलुरु में मैसम, क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मैच।

INDvSA weather forecast team update head to head stats in M chinnaswamy stadium in bengaluru
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

मिजाज मैसम का

रविवार बेंगलुरु के आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम खराब रहेगा और बारिश के साथ-साथ तूफान आने की आशंका भी बनी हुई है। बारिश आने की 56 फीसदी संभावना है। वहीं रात में बारिश की संभावना 40 फीसदी है। दोनों टीम के बीच मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा।

INDvSA weather forecast team update head to head stats in M chinnaswamy stadium in bengaluru
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच - फोटो : सोशल मीडिया

पिच का मिजाज

एम चिन्नास्वामी की बाउंड्री छोटी हैं, इसलिए यहां कि पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। बल्लेबाज यहां बड़े शॉट आसानी से खेल सकते है। इस पिच पर गेंद को अच्छी उछाल मिलती है। ऐसे में यहां स्पिनरों को काफी मदद मिलती है। 2019 के आईपीएल में इस मैदान का औसत स्कोर 180 रन रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA weather forecast team update head to head stats in M chinnaswamy stadium in bengaluru
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

रिकॉर्ड बुक

एम चिन्नास्वामी पर मेजबान टीम इंडिया का अभी तक का रिकॉर्ड हार और जीत की बराबरी का रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल चार टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर 23 मार्च, 2016 को बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में एक रन से और एक फरवरी, 2017 को इंग्लैंड को 75 रनों से हराया था। भारत को हालांकि इस मैदान पर पाकिस्तान से 25 दिसंबर, 2012 को पांच विकेट से और 27 फरवरी, 2019 को ऑस्ट्रेलिया से सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed