कोलकाता का ईडन गार्डंस मैदान आज भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक दिन का गवाह बना। टीम इंडिया आज पहली बार गुलाबी गेंद के साथ डे-नाइट टेस्ट खेलने उतरी है। इस मुकाबले के शुभारंभ के दौरान कई हस्तियां पहुंची। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ममता बर्नजी के साथ इस मैच का उद्घाटन किया, यहां उन्होंने टीम इंडिया से हाथ मिलाकर मुलाकात की। आज सुबह बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया।
ईडन गार्डंस पर बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना, ममता बनर्जी संग घंटा बजाकर शुरू किया मैच
गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच का उत्साह का आलम यह है कि मुकाबले के लिए कोलकाता कई दिनों से गुलाबी रंग में रंग गया है। कोलकाता क्रिकेट संघ के कार्यालय से लेकर 'सिटी ऑफ जाय' की इमारतें गुलाबी रोशनी से जगमगा रही हैं। 67 हजार की क्षमता वाले ईडन गार्डन के पहले चार दिन के सभी टिकट बिक चुके हैं।
भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट को और रोशन करने के लिए संगीत कार्यक्रम भी होंगे। दोनों टीमें, पूर्व कप्तान, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसमें शामिल होंगी। रूना लैला और जीत गांगुली प्रस्तुतियां देंगे। देश के स्टार ओलंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, मुक्केबाज एससी मैरीकॉम और पीवी सिंधु को सम्मानित किया जाएगा।
Her Excellency Sheikh Hasina, Prime Minister of Bangladesh, @MamataOfficial, Honourable Chief Minister, West Bengal ring the bell at the iconic Eden Gardens.#PinkBallTest @Paytm #INDvBAN pic.twitter.com/a0e3Oh8Ygd
बांग्लादेशी पीएम का भारत आना कई मामलों में महत्वपूर्म माना जा रहा है। दोनों देश के बीच कई अहम विषय पर चर्चा चल रही है। चाहे वह एनआरसी का विवाद हो, तीस्ता नदी का विवाद या फिर सीमा पर जमीनी का मामला हो। उनके इस दौरे को कूटनीतिक तौर पर भी देखा जा रहा है।
टेस्ट मैच से इतर शेख हसीना, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकती हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचने वाले थे, लेकिन अंत में उनका दौरा रद्द हो गया।