फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tesla का इलेक्ट्रिक CyberTruck लॉन्च, 2.9 सेकेंड में पकड़ेगा रफ्तार, जानें कीमत

Fri, 22 Nov 2019 12:54 PM IST
Abhishek Singh ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 22 Nov 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk Launched Tesla Cybertruck know price and Specification
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla

टेस्ला के सीओ एलन मस्क ने लॉस एंजेल्स, कैलिफोर्निया में पहला इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस ट्रक को तीन रेंज 250, 300 और 500 माइल्स में पेश किया है। आइए जानें इसके फीचर्स, रेंज और कीमत...  

Tesla CEO Elon Musk Launched Tesla Cybertruck know price and Specification
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla

250 माइल्स रेंज
250 माइल्स रेंज वाला इलेक्ट्रिक ट्रक सिंगल मोटर के साथ आएगा। यानि यह ट्रक एक बार चार्ज करने पर करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगा। कंपनी का दावा है कि यह ट्रक करीब तीन हजार किलो ग्राम का भार उठा सकता है। इसके साथ ही यह 6.5 सेकेंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये है।

Tesla CEO Elon Musk Launched Tesla Cybertruck know price and Specification
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla

300 माइल्स रेंज
300 माइल्स रेंज वाला इलेक्ट्रिक ट्रक करीब 480 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसमें दो मोटर होंगी, जो फोरव्हील ड्राइव एक्सपीरियंस देंगी। कंपनी का दावा है कि यह ट्रक भी करीब चार हजार किलोग्राम वजन ढो सकता है। साथ ही 4.5 सेकेंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk Launched Tesla Cybertruck know price and Specification
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla

500 माइल्स रेंज 
टेस्ला का 500 माइल्स रेंज वाला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक 5,600 का भार उठा सकता है। इसमें तीन मोटर होंगी, जो इसे फुल चार्जिंग के बाद 500 माइल्स यानि करीब 800 किलोमीटर तक ले जाएंगी। यह ट्रक 2.9 सेकंड में 0-60 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ेगा। इसकी शुरुआती कीमत 50 लाख रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk Launched Tesla Cybertruck know price and Specification
Tesla CyberTruck - फोटो : Tesla

छह लोगों के बैठने की जगह
कंपनी के मुताबिक, इस ट्रक में छह लोग बैठ सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक ट्रक की बॉडी अल्ट्रा हार्ड स्टेनलेस स्टील से बनी है। इसमें 17 इंच का टच स्क्रीन भी दिया गया है। साथ ही इसके इंटीरियर को बेहद खूबसूरत बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed