भारत बनाम बांग्लादेश कोलकाता के ईडन गार्डंस के मैदान पर खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से नहीं बल्की अपनी फील्डिंग से कोहराम मचा दिया है। रोहित ने हवा में उड़ते हुए जबरदस्त कैच लपका। उमेश यादव की गेंद जैसे ही बांग्लादेशी कप्तान के बल्ले को छूकर स्लिप की तरफ निकली, गेंद पर निगाहें जमाए रोहित चीते की तरह हवा में छलांग लगाते हुए गुलाबी गेंद को अपने कब्जे में कर लिया।
VIDEO: ईडन गार्डंस पर दिखा 'उड़ता रोहित', एक हाथ से कैच लेकर मचाया तहलका
बांग्लादेश की पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने हवा में छलांग लगाते हुए एक शानदार कैच को अपनी हथेली में कैद कर लिया। उमेश यादव की पिच गेंद पड़ने के बाद कांटा बदली और मोमीनुल हक के बल्ले को चूमती हुई स्लिप में चली गई।
Flying Rohit Sharma
👏👏👏@ImRo45 #RohitSharma #daynighttest #indvsban #catchofthematch #slipcatch #indiancricket #IndianCricketTeam pic.twitter.com/XMrt1Opkzh
दूसरे स्लिप में खड़े रोहित ने अपनी दाई ओर हवा में छलांग लगाते हुए पहले स्लिप में खड़े विराट कोहली के आगे से कैच को लपक लिया।
#rohitsharma took a Brilliant catch !!!#INDVBanpic.twitter.com/iW69X4FldU
यह दोनों टीमों का पहला दिन-रात का टेस्ट है। भारत ने इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि बांग्लादेश ने दो बदलाव किए हैं। सात साल के इंतजार के बाद अब आज से भारत में टेस्ट क्रिकेट के 'गुलाबी' होने की शुरुआत हुई। पहले ही दिन रोहित ने अपनी फील्डिंग से दर्शकों को झूमा दिया।