भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सीरीज पहले टेस्ट की दूसरे दिन इंदौर के होलकर मैदान पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने डबल धमाल कर दिया। उन्होंने 243 रन की पारी खेल तहलका मचा दिया। मयंक अग्रवाल ने जब अपना शतक ठोककर अपने बल्ले को भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ दिखाया, तो विराट ने इशारा कर उनसे दोहरे शतक की मांग कर दी। अपने कप्तान की इस मांग को पूरी करने के लिए मंयक अग्रवाल बांग्लादेशी गेंदबाजों पर टूट पड़े।
VIDEO: मयंक ने दोहरा शतक जड़ विराट को दिखाया बल्ला, कोहली ने इशारों में कहा 300 बनाओ
मयंक अग्रवाल ने विराट की मांग को पूरा कर दिखाया और दोहरा शतक जड़ दिया, लेकिन इसके बाद भी कप्तान कोहली ने मयंक अग्रवाल को तीन सौ रन बनाने का इशारा किया, लेकिन मयंक कोहली की इस मांग को पूरा नहीं कर पाए और 243 रन बनाकर आउट हो गए।
KOHLI: Go for 2⃣0⃣0⃣
AGARWAL: Aye Aye, Captain! 👍
📱 - https://t.co/vlH00PuMds#INDvBAN #LIVE pic.twitter.com/BHx53MVP59
You asked for it you got it 😎😎 Skipper asking for more 😁😁 300 possible? 🤔 #TeamIndia #INDvBAN @paytm
A post shared by Team India (@indiancricketteam) on
इंदौर टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 150 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 493 रन बना लिए हैं। उमेश यादव (25 रन) और रवींद्र जडेजा (60 रन) क्रीज पर हैं। अब भारत के पास 343 रन की विशाल बढ़त हो चुकी है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।