{"_id":"5e1f1c588ebc3e4b3a57a59d","slug":"indvaus-shikhar-dhawan-is-ready-to-play-at-number-four-now-what-will-virat-kohli-do","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का फैसला बुरी तरह फ्लॉप, अब क्या करेंगे कप्तान विराट कोहली?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का फैसला बुरी तरह फ्लॉप, अब क्या करेंगे कप्तान विराट कोहली?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 15 Jan 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में केएल राहुल और उन्हें टीम में शामिल करने के लिए खुद चौथे नंबर पर उतरने का कप्तान विराट कोहली का फैसला गलत साबित होने पर भारत के नियमित सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं।
2 of 5
शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत को दस विकेट से हराया। धवन ने मैच के बाद कहा, ‘अगर मुझसे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कहा जाएगा तो मैं तैयार हूं। देश के लिए कुछ भी कर सकता हूं। आपको मानसिक रूप से मजबूत होना होगा और सभी खिलाड़ी मजबूत हैं। यही वजह है कि हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। कई बार क्रम बदलना पड़ता है।’
3 of 5
केएल राहुल, शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर
धवन ने कहा कि तीसरे की बजाय चौथे नंबर पर उतरने का फैसला कोहली का अपना था। उन्होंने कहा, ‘यह कप्तान का फैसला था। राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और उसने इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया। यह कप्तान की मर्जी है कि वह किस क्रम पर खेलना चाहता है। उसने तीसरे नंबर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मुझे लगता है कि वह उसी क्रम पर खेलेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केएल राहुल और शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर
धवन ने मैच के बारे में कहा, ‘हमने उन 10-15 ओवरों को अच्छी तरह से खेला था। जहां हमने चार विकेट गंवाए वहीं से मैच का पासा पलट गया। इसके बाद हम मैच में पिछड़ गए और फिर हमने उसकी भरपाई करने की कोशिश की।’
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
धवन से पूछा गया कि क्या भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर बहुत अधिक निर्भर है, उन्होंने कहा, ‘देखिए यह एक बुरा दिन था। हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। तब सभी बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया था।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।