फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: आते ही छा सकते हैं जसप्रीत बुमराह, पहले टी-20 में मारेंगे गेंद से 'फिफ्टी'

Sun, 24 Feb 2019 02:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 Feb 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
INDvAUS: Jasprit Bumrah 2 wickets short of becoming second Indian to pick 50 T20I wickets

भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में वापसी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरे में आराम करने वाले बुमराह विशाखापट्टनम में आज खेले जाने वाले पहले टी-20 में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

INDvAUS: Jasprit Bumrah 2 wickets short of becoming second Indian to pick 50 T20I wickets

भारत के इस स्टार गेंदबाज के पास अर्धशतक लगाने का सुनहरा मौका है, लेकिन यह अर्धशतक बल्ले से नहीं बल्कि गेंद से लगेगा। बुमराह के नाम इस समय टी-20 इंटरनेशनल में 48 विकेट हैं। अगर वे पहले टी-20 मैच में 2 विकेट ले लेते हैं तो सबसे तेज 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले भारतीय बन जाएंगे।

 

INDvAUS: Jasprit Bumrah 2 wickets short of becoming second Indian to pick 50 T20I wickets

25 वर्षीय बुमराह इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में 40 मैचों में 20.47 की औसत से 48 विकेट ले चुके हैं। वे दो विकेट लेकर 50 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन के बाद भारत के दूसरे गेंदबाज बनना चाहेंगे। अश्विन ने 46 मैचों में 22.94 की औसत से 52 विकेट झटके हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvAUS: Jasprit Bumrah 2 wickets short of becoming second Indian to pick 50 T20I wickets
- फोटो : getty

भारत की तरफ से आर. अश्विन ही एक मात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी-20 में 50 से अधिक विकेट लिए हैं। अश्विन के नाम इस समय टी-20 में 52 विकेट दर्ज हैं। टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफ्रीदी के नाम है, उन्होंने 98 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
INDvAUS: Jasprit Bumrah 2 wickets short of becoming second Indian to pick 50 T20I wickets

बता दें कि विश्व कप 2019 से ठीक पहले भारत की यह आखिरी द्विपक्षीय सीरीज है। दोनों ही टीम 2 टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी, इसके बाद पांच वन-डे मैच भी खेले जाने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed