फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर मैच में रिकॉर्ड तोड़ रहा धोनी का यह चेला, ईशान किशन ने T-20 में ठोका लगातार दूसरा शतक

Sun, 24 Feb 2019 02:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 Feb 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Ishan kishan slams consecutive t-20 hundred

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी-20 में लगातार दूसरा शतक जड़ने का कारनामा किया है। ईशान किशन टी-20 में लगातार दो शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं, उनसे पहले दिल्ली के उन्मुक्त चंद ने 2013 में दो लगातार शतक जमाए थे। टी-20 इतिहास की बात करें, तो ईशान किशन टी-20 में लगातार दो शतक जमाने वाले विश्व के आठवें बल्लेबाज हैं।

Ishan kishan slams consecutive t-20 hundred

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रविवार को झारखंड की कप्तानी करते हुए ईशान किशन ने मणिपुर के खिलाफ 62 गेंदों में 113 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 12 चौके लगाए। उनकी शतक की बदौलत झारखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 219/1 रन बनाए।

Ishan kishan slams consecutive t-20 hundred

टी-20 में ईशान किशन का यह लगातार दूसरा शतक है। दो दिन पहले ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 55 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसी के साथ वह किसी टीम के कीपर कप्तान के तौर पर टी-20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishan kishan slams consecutive t-20 hundred
इशान किशन - फोटो : ipl

महज 20 वर्षीय इस खिलाड़ी को धोनी का चेला माना जाता है। दरअसल, दोनों ही खिलाड़ी झारखंड से आते हैं और विकेटकीपिंग के साथ-साथ धुआंधर बल्लेबाजी भी करते हैं, इसलिए ऐसी तुलना की जाती है। 23 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed