फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Joe Root Creates History at Edgbaston, Joins Jacques Kallis and Ricky Ponting in Elite List

रिकॉर्ड: एजबेस्टन में पहली बार हुआ ऐसा! जो रूट ने रच दिया इतिहास; किस मामले में की कैलिस और पोंटिंग की बराबरी?

Sun, 13 Sep 2026 11:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Sep 2026 11:17 AM IST
सार

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से बड़ा स्कोर भले नहीं बनाया, लेकिन कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। एजबेस्टन में नाबाद 62 रन के साथ उन्होंने इस मैदान पर टेस्ट में 1000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने और चार अलग-अलग मैदानों पर 1000 रन बनाने के मामले में जैक कैलिस व रिकी पोंटिंग की बराबरी की।

विज्ञापन
Joe Root Creates History at Edgbaston, Joins Jacques Kallis and Ricky Ponting in Elite List
जो रूट का रिकॉर्ड - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का अंत हो चुका है। इंग्लैंड ने तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इसी के साथ बतौर कप्तान जो रूट ने शानदार वापसी की। बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद रूट को दोबारा कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उन्होंने इसे बखूबी निभाया। भले ही रूट बल्ले  से कुछ खास न कर पाएं हो, लेकिन उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने एजबेस्टन में एक खास मुकाम हासिल किया। वहीं, एक मामले में उन्होंने जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग की बराबरी की। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

Joe Root Creates History at Edgbaston, Joins Jacques Kallis and Ricky Ponting in Elite List
कोहली और रूट - फोटो : ICC
बतौर कप्तान 30वां टेस्ट जीते जो रूट
रूट की यह बतौर टेस्ट कप्तान 30वीं जीत रही। वह टेस्ट में 30 या उससे ज्यादा जीत हासिल करने वाले सातवें कप्तान बने। इस लिस्ट में शीर्ष पर 53 जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं। दूसरे स्थान पर 48 जीत के साथ पोंटिंग, तीसरे स्थान पर 41 जीत के साथ स्टीव वॉ, चौथे स्थान पर 40 जीत के साथ विराट कोहली, पांचवें स्थान पर 36 जीत के साथ क्लाइव लॉयड और छठे स्थान पर 32 जीत के साथ एलेन बॉर्डर हैं। 

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले खिलाड़ी
कप्तान  जीत  कुल मैच
ग्रीम स्मिथ 53 109
रिकी पोंटिंग 48 77
स्टीव वॉ 41 57
विराट कोहली 40 68
क्लाइव लॉयड 36 74
एलेन बॉर्डर 32 93
जो रूट 30* 68
स्टीफन फ्लेमिंग 28 80
हैन्सी क्रोनिए 27 53
विज्ञापन
विज्ञापन

Joe Root Creates History at Edgbaston, Joins Jacques Kallis and Ricky Ponting in Elite List
पोंटिंग, कैलिस और रूट - फोटो : ANI/PTI
रूट ने किस मामले में की कैलिस-पोंटिंग की बराबरी
हालांकि, रूट के लिए यह सीरीज कुछ खास नहीं रही। उन्होंने तीन मैचों की पांच पारियों में 41 की औसत से 164 रन बनाए। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। एजबेस्टन में तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में रूट ने नाबाद 62 रन बनाए और इसी के साथ उन्होंने एजबेस्टन के मैदान पर टेस्ट में 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस मैदान पर हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। इतना ही नहीं रूट चार अलग अलग मैदानों पर टेस्ट में 1000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले केवल तीसरे बल्लेबाज बने। इस मामले में उन्होंने कैलिस और पोंटिंग की बराबरी की। 

चार अलग-अलग मैदानों पर 1000+ टेस्ट रन
बनाने वाले दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज

बल्लेबाज मैदान बनाए गए रन
जो रूट
(इंग्लैंड)
लॉर्ड्स
ओल्ड ट्रैफर्ड
द ओवल
एजबेस्टन
2203
1128
1050
1018
जैक कैलिस
(दक्षिण अफ्रीका)
केप टाउन
सेंचुरियन
डरबन
जोहानिसबर्ग
2181
1267
1266
1148
रिकी पोंटिंग
(ऑस्ट्रेलिया)
एडिलेड
सिडनी
मेलबर्न
ब्रिसबेन
1743
1480
1338
1335
विज्ञापन

Joe Root Creates History at Edgbaston, Joins Jacques Kallis and Ricky Ponting in Elite List
जो रूट - फोटो : IANS
इस सीजन अपने घर में रूट के कितने रन रहे?
रूट ने 2026 में अपने देश में भी ठीक ठाक रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में इस साल छह टेस्ट की 11 पारियों में 33.5 की औसत से 335 रन बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन का रहा है। इंग्लैंड का इस दौरान घरेलू टेस्ट में रिकॉर्ड साधारण रहा है। छह में से इंग्लैंड ने चार टेस्ट जीते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ टीम 3-0 से जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

जो रूट का 2026 का घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड
रिकॉर्ड का प्रकार आंकड़े
टेस्ट मैच 6
पारियां 11
कुल रन 335
औसत 33.5
शतक/अर्धशतक 0 / 3
सर्वोच्च स्कोर 77

इंग्लैंड का घरेलू टेस्ट सत्र 2026: मैच और परिणाम
मैच परिणाम अंतर मैदान
पहला टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड जीते 115 रन लॉर्ड्स
दूसरा टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड हारे 253 रन द ओवल
तीसरा टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड  हारे 160 रन नॉटिंघम
पहला टेस्ट बनाम पाकिस्तान जीते एक पारी और 103 रन लीड्स
दूसरा टेस्ट बनाम पाकिस्तान जीते 194 रन लॉर्ड्स
तीसरा टेस्ट बनाम पाकिस्तान जीते 8 विकेट बर्मिंघम

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाले 'रन-मशीन'
रूट ने महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अगर तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों को देखें तो वनडे क्रिकेट में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम रिकॉर्ड 96 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के जो रूट ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में अपना 69वां अर्धशतक जड़कर सचिन तेंदुलकर (68 अर्धशतक) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो पाकिस्तान के बाबर आजम 39 अर्धशतकों के साथ इस प्रारूप में सबसे आगे चल रहे हैं, जिन्होंने भारत के विराट कोहली (38 अर्धशतक) को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज
प्रारूप बल्लेबाज देश कुल अर्धशतक
वनडे सचिन तेंदुलकर भारत 96
टेस्ट जो रूट इंग्लैंड 69*
टी20 अंतरराष्ट्रीय बाबर आजम पाकिस्तान 39*
*नोट: जो रूट और बाबर आजम के नाम के आगे लगा स्टार (*) दर्शाता है कि ये खिलाड़ी वर्तमान में सक्रिय हैं और इनके आंकड़ों में आगे और बढ़ोतरी हो सकती है।

कैच का यह रिकॉर्ड भी रूट ने किया ध्वस्त
टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करने के करीब जो रूट ने बतौर फील्डर रिकॉर्ड बनाया है। रूट टेस्ट क्रिकेट में एक फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा है। जो रूट के टेस्ट क्रिकेट में 220 कैच हो गए हैं। स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर चले गए हैं। स्मिथ के 219 कैच हैं। तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ ने टेस्ट करियर में 210 कैच लिए थे। चौथे नंबर पर 205 कैच के साथ श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने हैं। पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस हैं। कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में 200 कैच लिए थे।

Joe Root Creates History at Edgbaston, Joins Jacques Kallis and Ricky Ponting in Elite List
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया - फोटो : IANS
अर्धशतकों की बौछार, पर शतक एक भी नहीं
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच इस सीरीज में एक भी शतक नहीं लगा। सीरीज ने एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। इन तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 20 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर (अर्धशतक) बनाया, लेकिन एक भी बल्लेबाज शतक लगाने में कामयाब नहीं हो सका। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह अब तक का पहला मौका है जब किसी सीरीज में इतने ज्यादा अर्धशतक बने हों और शतकों का खाता खाली रहा हो। इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 1993/94 में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई सीरीज के नाम था, जिसमें बिना किसी शतक के 18 अर्धशतक बने थे। 

बिना किसी शतक के सबसे ज्यादा अर्धशतक (50+) वाली टेस्ट सीरीज
टेस्ट सीरीज  टेस्ट मैच कुल अर्धशतक
पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा, 2026 3 20
जिम्बाब्वे का पाकिस्तान दौरा, 1993/94 3 18
भारत का जिम्बाब्वे दौरा, 2001 2 13
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (इंग्लैंड में), 2010 2 11
पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा, 2018 2 10

Joe Root Creates History at Edgbaston, Joins Jacques Kallis and Ricky Ponting in Elite List
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : IANS
रूट का ओवरऑल टेस्ट रिकॉर्ड
रूट टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। 2012 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रूट ने 169 टेस्ट की 309 पारियों में 41 शतक और 69 अर्धशतक की मदद से 14,278 रन बनाए हैं। उनका औसत 50.45 है। सर्वाधिक स्कोर 262 है। टेस्ट में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 1989 से 2013 के बीच 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15,921 रन बनाए हैं। इसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल है। सचिन का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 248 रहा है। 

इंग्लैंड ने किस तरह जीती सीरीज?
सीरीज की बात करें तो लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से जीत हासिल की थी। इसके बाद लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लिश टीम ने 194 रन से जीत दर्ज की थी। तीसरा टेस्ट इंग्लैंड ने आठ विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed