फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के खिलाफ खतरनाक हो जाता है यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, आंकड़ों और रिकॉर्ड से विराट सेना परेशान

Thu, 16 Jan 2020 03:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 16 Jan 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
INDvAUS David warner is biggest threat for team india stats against host country is dangerous
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

साल 2020 के पहले वनडे में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विराट सेना को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से हराया। मैच में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और कप्तान आरोन फिंच ने अपने-अपने शतक लगाए और भारत को मुकाबले से बाहर कर दिया।

INDvAUS David warner is biggest threat for team india stats against host country is dangerous
डेविड वार्नर - फोटो : ट्विटर

इन सबमें एक बार फिर से भारत के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे अधिक चुनौती पेश की। एक साल से अधिक के बैन से वापसी करने के बाद वॉर्नर जबरदस्त फॉर्म में हैं और विपक्षी टीमों के खिलाफ जमकर रन बटोर रहे हैं। 

वापसी के बाद से वॉर्नर अब तक चार वनडे शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और भारत के खिलाफ सीरीज में सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। पहले मैच में तूफानी शतक लगाने वाले वॉर्नरआंकड़ों के लिहाज से भी भारत के खिलाफ बहुत मजबूत हैं और उन्हें भारतीय जमीन भी खूब रास आती है।

INDvAUS David warner is biggest threat for team india stats against host country is dangerous
वॉर्नर-फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 में कम से कम दस पारियों में सबसे अधिक औसत के मामले में वॉर्नर दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 11 पारियों में 86.11 की औसत से 775 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 54.66 की औसत से रन बनाए हैं जो उनके द्वारा किसी देश के खिलाफ कम से कम पांच पारियों में सर्वाधिक औसत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvAUS David warner is biggest threat for team india stats against host country is dangerous
Devid Warner - फोटो : social Media

वॉर्नर को भारतीय टीम कुछ अधिक पसंद आती है, यही कारण है कि उन्होंने भारत में खेली गई छह पारियों में अब 74.60 की औसत से 373 रन बनाए हैं, यहां भी किसी देश में कम से कम पांच पारियों में उनका औसत सर्वाधिक है।

विज्ञापन
INDvAUS David warner is biggest threat for team india stats against host country is dangerous
डेविड - फोटो : social Media

आईपीएल में हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को भारत काफी रास आता है यही कारण है कि वे यहां जमकर रन बटोरते हैं। वॉर्नर ने भारत में खेली गई आखिरी तीन पारियों में ही दो शतक और एक अर्धशतक जमाया है।

ऐसे में अगर भारत को सीरीज के बाकी मुकाबले जीतने हैं तो उसे इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से पार पाना पड़ेगा और उसे बड़ी पारी खेलने से भी रोकना पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed