फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: बेंगलुरू में 'परफेक्ट-10' के इरादे से उतरेगी विराट सेना

Thu, 28 Sep 2017 11:05 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 28 Sep 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
 indiavsaustralia match purview for 4 th odi at bangelore
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया सीरीज के चौथे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में जीत का चौका लगाने के इरादे से उतरेगी। इसके साथ ही विराट कोहली अपनी कप्तानी में लगातार 10 वन डे मैच जीतने की कोशिश करेंगे। अब तक विराट कोहली के अलावा राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार नौ-नौ मैच जीते हैं। इस तरह बेंगलुरू का मैच जीत विराट का बतौर भारतीय कप्तान इतिहास रचने का इरादा होगा। विराट मैच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेंगे। उनके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। 

 

2002 के बाद वन डे में पहली बार दुनिया की नंबर वन टीम बनने के बाद टीम इंडिया बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी अपनी चमक जारी रखेगी। बल्लेबाजी टीम इंडिया का हमेशा से मजबूत पक्ष रहा है। लेकिन वह अब गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी विश्वस्तरीय प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया का किसी भी सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं किया है। विराट कोहली निश्चित रूप से इसको ध्यान में रखते हुए चौथे वन डे में भी कंगारुओं को हराने की भरपूर कोशिश करेंगे। ताकि नागपुर में वह पांचवें और अंतिम वन डे में कंगारू का सफाया कर सके। 

पांड्या ने टीम संतुलित और संगठित बना दिया है।

 indiavsaustralia match purview for 4 th odi at bangelore
हार्दिक पांड्या - फोटो : Getty Images
सीरीज के तीनों वन डे में अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम कमजोर रही है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आपसी सहयोग के साथ पूरी टीम को ऐसी मजबूती दी है कि उसने हर विभाग में कंगारू टीम को पीछे कर दिया है। हार्दिक पांड्या ने अपने शानदार हरफनमौला खेल की वजह से टीम इंडिया को बेहद संतुलित और संगठित बना दिया है। तीन में से दो मैचों में पांड्या ने मैन ऑफ द मैच का ‌खिताब जीता है। चेन्नई में 66 गेंदों में 83 रन की पारी के बाद इंदौर में भी पांड्या ने 72 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में भी पांड्या ने 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। सलामी बल्लेबाजी में रोहित शर्मा के साथ अजिंक्य रहाणे ने दो मैचों में लगातार बेहतरीन पारियां खेली हैं। रहाणे ने कोलकाता में 59 गेंदों में शानदार 55 रन बनाए और इंदौर में 70 रन बनाए हैं। 
 

रोहित और रहाणे ने बेहतर बल्लेबाजी की है।

 indiavsaustralia match purview for 4 th odi at bangelore
विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा
श्रीलंका के दौरे के बाद वर्तमान सीरीज में भी रोहित शर्मा का फॉर्म बरकरार है। इंदौर मैच में रोहित ने भी 71 रनों की पारी खेली थी। इंदौर में उन्होंने महज 21 ओवर में रहाणे के साथ मिलकर 139 रन बना लिए थे। मनीष पांडेय और केदार जाधव मध्यमक्रम में बेहतर कड़ी हैं। मनीष ने मुश्किल पलों में इंदौर वन डे में 36 रनों की पारी खेली है। विराट कोहली लेकिन इन दोनों में से किसी एक को ड्राप कर बेंगलुरू में लोकल केएल राहुल को मौका दे सकते हैं। राहुल को इस मैदान पर काफी क्रिकेट खेलने का अनुभव है। वह भी आरसीबी की तरफ से विराट कोहली के साथ आईपीएल में खेलते हैं। तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने जरूरत के समय में टीम इंडिया को सफलता दिलाई है। स्लॉग ओवरों में उन्होंने बेहद चतुराई से गेंदबाजी की है। इसके अलावा रिस्ट स्पिनर यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने कंगारू बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ हार से काफी निराश हैं।

 indiavsaustralia match purview for 4 th odi at bangelore
ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल को इन दोनों ने चतुराई से अपना ‌शिकार बनाया है। इन दोनों गेंदबाजों ने स्पिनर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की कमी महसूस नहीं होने दी है। कुलदीप यादव ने कोलकाता में हैट्रिक पूरी करते हुए कपिल देव और चेतन शर्मा की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया की जीत में सभी बल्लेबाज अपना योगदान दे रहे हैं। टीम इंडिया की जीत एक प्रकार से सामूहिक जीत बनती जा रही है। यह सबसे अहम तथ्य है। टीम एक ‌ही तरह से मैच नहीं जीत रही है। उसकी जीत एक ही रास्ते की बजाय कई रास्तों से आ रही है। अगर शीर्ष क्रम फेल हो जाता है तो मिडिल ऑर्डर बड़ी संजीदगी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ हार से काफी निराश हैं। वह कह चुके हैं कि टीम ऑस्ट्रेलिया एशेज से पहले कुछ मैच जीतकर विश्वास हासिल करना चाहेगी। कंगारू टीम विदेश में लगातार 11 मैच गंवा चुकी है। इसमें से 8 हार तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के खिलाफ मिली है।
विज्ञापन

डेविड वार्नर को खेलने होगी बड़ी पारी

 indiavsaustralia match purview for 4 th odi at bangelore
डेविड वॉर्नर
कंगारू टीम ने पिछले 14 टेस्ट में से 5 में ही जीत हासिल की है। टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज में मैक्सवेल का बल्ला अभी तक नहीं चल पाया है। कंगारू टीम के लिए यह एक बड़ा सिरदर्द है। कंगारू टीम पिछले मैच में आरोन फिंच के शतक के बावजूद भी 300 का आंकड़ा नहीं पार कर सकी है। बेंगलुरू मैच में कंगारू टीम को कप्तान स्टीव ‌स्मिथ और ओपनर डेविड वार्नर से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। चेन्नई में पांड्या के आक्रामक तेवर का सामना कर चुके लेग स्पिनर एडम जंपा को बेंगलुरू में एश्टन अगर की जगह उतारा जा सकता है। कंगारू विकेटकीपर बैट्समैन पीटर हैंड्सकाम्ब इंदौर में बड़ी पारी खेल नहीं सके थे। उन्हें एक मौका और दिया जा सकता है। पीटर हैंड्सकाम्ब तेज तर्रार पारी खेलकर टीम को एक बड़ा स्कोर दे सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने प्रभावी गेंदबाजी की है। लेकिन पैट क‌मिंस ने अब तक टीम इं‌डिया के बल्लेबाजों को परेशान नहीं किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed