हाल ही में टेस्ट क्रिकेट का दर्जा पाने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पहला टेस्ट खेलने से पहले टीम के नए हेड कोच की तलाश शुरू कर दी है। कोच पद की इस दौड़ में 2003 विश्व कप में टीम इंडिया का सदस्य रहा खिलाड़ी सबसे आगे है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने उनसे इसके लिए संपर्क किया है।
अफगानिस्तान का हेड कोच बनने की दौड़ में ये भारतीय है सबसे आगे
2 of 5
मोहम्मद कैफ
- फोटो : The indian express
पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर मोहम्मद कैफ अफगानी क्रिकेट टीम के कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में छत्तीसगढ़ के कप्तान और कोच की दोहरी भूमिका निभा रहे कैफ के लिए खुद को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करने का अच्छा मौका साबित हो सकता है।
अफगानिस्तान का हेड कोच बनने की दौड़ में ये भारतीय है सबसे आगे
3 of 5
Mohammad Kaif
- फोटो : PTI
कुछ दिनों पहले तक टीम इंडिया को 2007 टी-20 विश्वकप का खिताब दिलाने वाले कोच लालचंद राजपूत अफगानिस्तानी टीम के कोच की भूमिका निभा रहे थे। बोर्ड ने नए कोच की तलाश के मद्देनजर उनके कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया। लेकिन अफगान क्रिकेट बोर्ड की तलाश एक बार फिर भारतीय क्रिकेटर पर ही आकर रुक गई है।
अफगानिस्तान का हेड कोच बनने की दौड़ में ये भारतीय है सबसे आगे
आईपीएल में गुजरात लॉयंस टीम में फील्डिंग कोच की भूमिका मे नजर आ चुके कैफ ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे मैच खेले हैं। उनके पास लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव के अलावा कोचिंग का अनुभव भी है। यह उन्हें अन्य प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे खड़ा करता है।
अफगानिस्तान का हेड कोच बनने की दौड़ में ये भारतीय है सबसे आगे
कैफ को आज भी साल 2003 में लॉर्ड्स में खेले गए नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल की उनकी शानदार पारी के लिए याद किया जाता है। कैफ ने युवराज के साथ मिलकर टीम इंडिया को 325 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। कैफ अंत तक नाबाद रहे थे।