फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 अप्रैल 2011 के दिन नहीं रहा आंसुओं पर काबू, तेंदुलकर का सपना हुआ पूरा

Fri, 11 Aug 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 11 Aug 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
indian team won 2011 world cup final against sri lanka
सचिन तेंदुलकर
2 अप्रैल 2011 का दिन 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर समेत पूरे भारत के लिए बहुत खास है। हो भी क्यों नहीं, आखिर भारतीय क्रिकेट में वो दिन 28 साल के सूखे के बाद जो लौटा था। इस दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 2011 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी थी। इसी के साथ मास्टर ब्लास्टर के विश्व कप जीतने का सपना भी पूरा हुआ, जिसका इंतजार वो पिछले पांच वर्ल्ड कप से कर रहे थे। वहीं देशवासी खुशी से झूम उठे, लेकिन साथ ही उनका आंसुओं पर काबू नहीं था। इससे पहले 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप का खिताब जीता था।
indian team won 2011 world cup final against sri lanka
एमएस धोनी - फोटो : twitter

एमएस धोनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल चुकी थी। 2011 विश्व कप में उसे जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और इसका दबाव टीम इंडिया के प्रत्येक खिलाड़ी के चेहरे पर स्पष्ट रूप से दिख रहा था। बहरहाल, टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में प्रवेश किया। फैंस को डर था कि कही 2003 विश्व कप की कहानी रिपीट न हो जाए जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में 125 रन से हराकर खिताब जीता था। मगर धोनी की सेना एक विशेष मकसद के साथ मैदान पर उतरी थी।

indian team won 2011 world cup final against sri lanka
युवराज सिंह - फोटो : twitter

धोनी ब्रिगेड का लक्ष्य महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का सपना पूरा करना था। सचिन ने अपने 24 साल के करियर में लगभग बल्लेबाजी की सारी उपलब्धियां हासिल की, लेकिन विश्व कप की ट्रॉफी उनकी इस लिस्ट में शामिल नहीं थी। बहरहाल, उनका सपना पूरा नहीं होने पर पहला संकट तब मंडराते हुए दिखा जब श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वैसे बता दें कि इस मैच में दो बार टॉस हुआ था। पहली बार में श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने ध्यान ही नहीं दिया कि उन्होंने हेड कॉल किया है या फिर टेल। वैसे, श्रीलंका को भी अपने महान ऑफस्पिनर मुथैया मुरलीधरन को यादगार विदाई देना थी, जो अपना आखिरी वन-डे इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian team won 2011 world cup final against sri lanka
सचिन और युवराज - फोटो : twitter

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली श्रीलंका ने अनुभवी बल्लेबाज महेला जयवर्धने (107) के शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 274 रन बनाए। थिसारा परेरा ने (22*) की तेजतर्रार पारी ने श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया और टीम इंडिया के फैंस की धड़कने तेज कर दी। टीम इंडिया की तरफ से जहीर खान और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट लिए जबकि हरभजन सिंह को एक सफलता मिली। इसके बाद टीम इंडिया के फैंस तब और घबरा गए जब वीरेंदर सहवाग बिना खाता खोले पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन
indian team won 2011 world cup final against sri lanka
तेंदुलकर - फोटो : twitter

अपने सपने को पूरा करने की जुगत में लगे सचिन तेंदुलकर ने दो आकर्षक बाउंड्री जरुर लगाईं, लेकिन 18 रन बनाकर वो भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद गौतम गंभीर (97), एमएस धोनी (91*), विराट कोहली (36) और युवराज सिंह (19*) ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाते हुए सचिन सहित फैंस को सबसे बड़ा गिफ्ट दिया। जीत के बाद क्रिकेटरों समेत फैंस की आँखों में खुशी के आंसू देखने को मिले। कुछ देर बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर को अपने कंधों पर बैठाकर मैदान का चक्कर लगवाया। ये दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलों में आज भी ताजा है। ये भारत की उपलब्धि मानी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed