ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 सितंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन वनडे के लिए रविवार को भारतीय टीम का चयन करगी। हालांकि श्रीलंका वनडे सीरीज के दौरान जिन तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया था उनमें से तकरीबन सभी की वापसी संभव है लेकिन गेंदबाजों को लेकर चयनकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनेगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए आज टीम का चयन, असमंजस में हैं सेलेक्टर्स
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए कल टीम चयन, असमंजस में हैं सेलेक्टर्स
चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगले साल इंग्लैंड दौरे के मद्देनजर काउंटी क्रिकेट खेलने गए स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को वापस बुलाया जाए या नहीं। अश्विन इस समय इंग्लिश काउंटी के लिये डिवीजन दो में वारेस्टरशर के लिये खेल रहे हैं और उनका अनुबंध चार मैचों का है जिसमें से अभी तक दो ही मैच हुए हैं। अश्विन को अब 12 से 15 सितंबर तक लिसेस्टरशर के खिलाफ घरेलू मैच खेलना है और अंतिम मैच 25 से 28 सितंबर तक डरहम के खिलाफ होगा। अगर अश्विन को इन दोनों मैचों में खेलने के लिये अनुमति दी जाती है तो वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों के लिये उपलब्ध नहीं हो पायेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए कल टीम चयन, असमंजस में हैं सेलेक्टर्स
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए कल टीम चयन, असमंजस में हैं सेलेक्टर्स
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए कल टीम चयन, असमंजस में हैं सेलेक्टर्स
टीम की मीटिंग कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए हो सकती है। क्योंकि समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद और देबांग गांधी दिलीप ट्रॉफी का मैच देखने लखनऊ गए हैं। वहीं तीसरे चयनकर्ता शरणदीप सिंह दिल्ली में हैं।
टीम इस प्रकार हो सकती है...
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, केदार जाधव, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव