फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूनिस खान ने पीसीबी की पोल खोली, निराश होकर लिया इतना बड़ा फैसला

Sun, 10 Sep 2017 11:51 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 10 Sep 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
Pak former captain and cricketer Younis Khan not keen on attending PCBs planned farewell
यूनिस खान

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान ने कहा कि जिस तरह देश में क्रिकेट को चलाया जा रहा है, उससे बहुत निराश हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आयोजित कराने वाले विदाई समारोह में हिस्सा नहीं लेना चाहते। 


 

Pak former captain and cricketer Younis Khan not keen on attending PCBs planned farewell
-

बता दें कि इस वर्ष वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आखिरी मुकाबला खेलने वाले यूनिस और पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक के लिए पीसीबी ने विदाई समारोह आयोजित कराने की योजना बनाई है। 
 

Pak former captain and cricketer Younis Khan not keen on attending PCBs planned farewell
-

इसमें जाने के फैसले पर यूनिस ने कहा कि उनकी समझ में ये नहीं आ रहा कि विदाई समारोह इतना देरी से क्यों आयोजित कराया गया। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें पैसों का लालच नहीं है। यूनिस को इस बात की निराशा है कि पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े खिलाड़ियों की अनदेखी की जाती है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि कई मौके ऐसे रहे जब उन्हें बहुत निराशा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pak former captain and cricketer Younis Khan not keen on attending PCBs planned farewell

यूनिस ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ये फेयरवेल मायने रखता है। इसका क्या फायदा जब मैंने और मिस्बाह ने इस साल मई में संन्यास ले लिया। अन्य देशों में पूर्व कप्तानों या दिग्गज क्रिकेटरों को समय रहते फेयरवेल दिया जाता है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इस विदाई समारोह का अब कोई फायदा है और न ही मुझे पैसों की जरूरत है। 

विज्ञापन
Pak former captain and cricketer Younis Khan not keen on attending PCBs planned farewell

पीसीबी से किसी ने मुझे फोन करके विदाई समारोह का निमंत्रण दिया और कहा कि मुझे मोटी रकम मिलेगी, लेकिन मैंने फैसला किया है कि इसमें नहीं जाउंगा क्योंकि पीसीबी में मैंने जो भी देखा है या जिस भी दौर से गुजरा हूं, उसे कभी भूल नहीं सकता।' इसी बारे में आगे बात करते हुए यूनिस ने कहा कि उनकी इज्जत और गर्व से बढ़कर कुछ मायने नहीं रखता। उन्होंने साथ ही खुलासा किया कि पीसीबी ने उनका वेतन भी घटा दिया है, जबकि संन्यास लेने के बाद भी उनका बोर्ड के साथ अनुबंध खत्म नहीं हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed