विश्व कप टीम में अनदेखी के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कहने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायुडू को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया है। ट्वीट में विराट ने रायुडू को शीर्ष स्तर का खिलाड़ी बताया और आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी।
अंबाती रायुडू ने अचानक लिया संन्यास तो कप्तान विराट कोहली ने कहा शुक्रिया
विश्व कप 2019 टीम चयन में उपेक्षा से आहत होकर उनका एक विवादित ट्वीट भी बेहद चर्चित हुआ था। जिसके बाद उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था। हालांकि चोटिल होकर शिखर धवन और फिर विजय शंकर के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने उन्हें वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड नहीं भेजा। विराट कोहली ने टि्वटर पर अंबाती रायुडू को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'आगे के लिए शुभकामनाएं। आप एक शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं।'
Wish you the best going forward Ambati. You're a top man 👊🙂👏@RayuduAmbati
— Virat Kohli (@imVkohli) July 3, 2019
बीसीसीआई के बयान के मुताबिक रायुडू ने बोर्ड को भेजे पत्र में लिखा है, 'मैंने यह फैसला लिया है कि मैं खेल से पीछे हट जाऊं और क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले लूं। मेरे लिए यह शानदार सफर रहा। बीते 25 साल में अपने सामने करियर में आए कई उतार चढ़ावों से काफी कुछ सीखा।
रायडू ने बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'मैं बीसीसीआई और उन सभी राज्य संघों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझे खेलना का मौका दिया। इसमें हैदराबाद, बड़ौदा, आंध्र प्रदेश और विदर्भ के नाम शामिल हैं। उन्होंने अपने लिखा है कि मैं आईपीएल की दो फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का भी शुक्रिया अदा करता हूं।' बीसीसीआई ने भी रायडू को भविष्य के लिए बधाई दी है।
वीरेंद्र सहवाग ने अंबाती रायुडू को लिए भावनात्मक ट्वीट करते हुए लिखा कि सहवाग ने ट्वीट किया, 'अंबाती रायुडू के लिए विश्व कप से अनदेखी निश्चित तौर पर काफी पीड़ादायक रही होगी। मैं संन्यास के बाद उन्हें आगे कि जीवन लिए शुभकामनाएं देता हूं।'
Must definitely be very painful at being ignored for the WorldCup for #AmbatiRayudu but I wish him all the very best in life after retirement.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 3, 2019