भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से ठीक पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भले ही प्लेइंग 11 को लेकर अपने पत्ते न खोले हों, लेकिन अभ्यास सत्र को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों खिलाड़ी यह मैच खेल सकते हैं। वहीं, अश्विन ने भी इस दौरान गेंदबाजी की ऐसे में जडेजा को टीम से बाहर कर रोहित शर्मा अश्विन को मौका दे सकते हैं। वहीं, रोहित के पास चार गेंदबाजों के साथ उतरने का भी विकल्प है। इस स्थिति में हार्दिक को चार ओवर करने होंगे और रोहित इससे बचना चाहेंगे।
2 of 11
रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ियों ने गेंदबाजी या बल्लेबाजी की ज्यादा प्रैक्टिस नहीं की। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस बनाए रखने पर ध्यान दिया। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इन दोनों खिलाड़ियों को मौका मिलना मुश्किल है, लेकिन किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर इन्हें फील्डिंग के लिए जरूर मैदान पर जाना पड़ सकता है।
3 of 11
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन ने भी काफी गेंदबाजी की। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अश्विन को मौका नहीं मिला था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्हें खिलाया जा सकता है। अश्विन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और बड़े मैच में दुबई की पिच का फायदा उठाकर भारत को मैच जिता सकते हैं।
4 of 11
युजवेन्द्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले युजवेन्द्र चहल ने भी काफी गेंदबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनका खेलना पहले से ही तय माना जा रहा था। इस मैच में भारत तीन स्पिन गेंदबाजों को मौका दे सकता है। पहले गेंदबाजी करने पर चहल और अश्विन के साथ जडेजा भी खेल सकते हैं।
5 of 11
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश कार्तिक ने भी अभ्यास सत्र के दौरान जमकर बल्लेबाजी की। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बतौर फिनिशर कार्तिक का खेलना तय है। इस स्थिति में पंत को बाहर कियया जा सकता है। रोहित एक गेंदबाज कम करके पंत और कार्तिक दोनों को टीम में शामिल कर सकते हैं।