{"_id":"5d9495e28ebc3e012f28127e","slug":"indian-origin-senuran-muthusamy-makes-his-test-debut-for-south-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: अपने ही देश के खिलाफ उतरा यह भारतीय, दक्षिण अफ्रीकी टीम से किया डेब्यू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: अपने ही देश के खिलाफ उतरा यह भारतीय, दक्षिण अफ्रीकी टीम से किया डेब्यू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 03 Oct 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में सेनुरान मुथुस्वामी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का सपना पूरा हो गया। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर सेनुरान मुथुस्वामी को टेस्ट डेब्यू का मौका उनके मूल देश भारत के खिलाफ मिला। उनका परिवार हालांकि कई पीढ़ी पहले तमिलनाडु से द. अफ्रीका चला गया था, लेकिन डरबन में रहने वाला 25 साल का यह क्रिकेटर भारत को अच्छी तरह जनता है। उन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका ए टीम के साथ भारत का दौरा किया था। उनका जन्म और परवरिश साउथ अफ्रीका में हुई लेकिन मुथुस्वामी का मानना है कि उनका परिवार किसी साउथ भारतीय परिवार की तरह है।
2 of 5
सेनुरान मुथुस्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पदार्पण टेस्ट से पहले मुथुस्वामी ने कहा था कि हम मूलत: चेन्नई से हैं। मेरे परिवार के लोग अब भी नागापत्तनम (चेन्नै से लगभग 300 किलोमीटर दूर) में रहते हैं। मेरी कई पीढ़िया दक्षिण अफ्रीका में हैं, लेकिन भारत से हमारा जुड़ाव है और हमारी संस्कृति भारत की तरह ही है।
3 of 5
सेनुरान मुथुस्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता को जब मेरे चयन के बारे में पता चला तो वे काफी खुश थे और भारत के खिलाफ मेरे पदार्पण ने इसे और खास बना दिया। भारत से जुड़ाव के बारे में पूछे जाने पर मुथुस्वामी ने कहा कि मैं डरबन में योग करता हूं। दक्षिण अफ्रीका में डरबन में ही सबसे ज्यादा भारतीय आबादी है। हम नियमित तौर पर मंदिर जाते हैं और मेरे परिवार में कई लोग तमिल में बात भी करते हैं। दुर्भाग्य से मैं नहीं बोल पाता हूं, लेकिन मैं भी धीरे-धीरे बोलना सीख रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेनुरान मुथुस्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुथुस्वामी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 32.72 की औसत से 3403 रन बनाने के साथ 28.65 की औसत से 129 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने कहा कि ए टीम के साथ भारत का दौरा और बेंगलुरु स्थित क्रिकेट अकादमी में समय बिता कर उन्होंने खुद को उपमहाद्वीप के हालात के मुताबिक तैयार किया है।
विज्ञापन
5 of 5
सेनुरान मुथुस्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि आपको यहां गर्मी से सामंजस्य बैठाना होगा। यहां स्पिनरों पर मैच जिताने का काफी दबाव होता है और यह लागातार लय में रहने के बारे में है। घरेलू मैचों में ठीक इसका उलट होता है जहां हमारी जरूरत चौथी पारी में होती है। बल्लेबाजी में भी मैंने काफी कुछ सीखा है। बल्लेबाजी को यहां के विकेट के मुताबिक बनाने की कोशिश है जहां गेंद को कम उछाल मिलती है। आपको रिवर्स स्विंग का ज्यादा सामना करना पड़ता है। मुझे लगता है कि मैं यहां काफी कुछ सीख सकता हूं। मुथुस्वामी ने कहा कि श्रीलंका के कुमार संगकारा और रंगना हेराथ उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं जबकि वह शाकिब अल हसन, मोईन अली और बिशन सिंह बेदी के भी प्रशंसक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।