फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India: पांच भारतीय खिलाड़ी जिनका करियर संन्यास से पहले ही हो गया समाप्त, पुजारा-रहाणे का नाम भी शामिल

Wed, 18 Dec 2024 05:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 18 Dec 2024 05:42 PM IST
सार

हम यहां आज उन भारतीय खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जिनका करियर संन्यास से पहले ही समाप्त हो गया। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
Indian Cricketers whose career ended before retirement Cheteshwar Pujara Ajinkya Rahane Prithvi Shaw
चेतेश्वर पुजारा-अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फैसले की जानकारी दी। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद रहे। हम यहां आज उन भारतीय खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जिनका करियर संन्यास से पहले ही समाप्त हो गया। आइये जानते हैं...
Indian Cricketers whose career ended before retirement Cheteshwar Pujara Ajinkya Rahane Prithvi Shaw
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Twitter
चेतेश्वर पुजारा
अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को एक साल से ज्यादा समय से भारत की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें आखिरी बार भारत के लिए जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते देखा गया था। तब से वह टीम से बाहर हैं। पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं। इनमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
Indian Cricketers whose career ended before retirement Cheteshwar Pujara Ajinkya Rahane Prithvi Shaw
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter
अजिंक्य रहाणे
कभी भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे अजिंक्य रहाणे एक मौके के लिए तरस रहे हैं। उनका करियर लगभग खत्म हो चुका है। 36 वर्षीय बल्लेबाज को पिछले साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मुकाबला खेलते देखा गया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के लिए खेले 85 टेस्ट मैचों में 12 शतक और 26 अर्धशतक की मदद से 5077 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Cricketers whose career ended before retirement Cheteshwar Pujara Ajinkya Rahane Prithvi Shaw
पृथ्वी शॉ - फोटो : PTI
पृथ्वी शॉ
कभी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के विकल्प के तौर पर देखे जाने वाले पृथ्वी शॉ आज भारतीय टीम में एक मौके के लिए तरस रहे हैं। वह लंबे वक्त से टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें आखिरी बार दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट मुकाबला खेलते देखा गया था। पुजारा की खराब फॉर्म उनके लिए मुसीबत बन गई है। उन्हें अब तक पांच टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। इनमें 25 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 339 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Indian Cricketers whose career ended before retirement Cheteshwar Pujara Ajinkya Rahane Prithvi Shaw
मयंक अग्रवाल - फोटो : X
मयंक अग्रवाल
साल 2018 में भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल को पिछले दो साल से खेलने का मौका नहीं मिला है। वह 2022 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मुकाबला खेले थे। तब से टीम इंडिया में वह जगह नहीं बना पाए हैं। 33 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक खेले 21 टेस्ट मैचों में चार शतक और छह अर्धशतकों की मदद से 1488 रन बनाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed