टीम इंडिया के पूर्व कुप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से आराम लेकर सेना के साथ समय बिताएंगे। वह टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट का हिस्सा हैं। धोनी को पोस्टिंग कश्मीर घाटी में दी गई है। धोनी को सेना में मानद लेफ्टिनेंट का पद दिया गया है। माही का सेना के प्रति लगाव हर जगह दिखता रहता है। विश्व कप में धोनी ने अपने कीपिंग ग्लव्स पर सेना बैज लगाया था, जिसके बाद खूब बवाल कटा था।
धोनी सेना से जुड़े हैं। ये सभी जानते हैं, लेकिन उनसे पहले भी कई क्रिकेट खिलाड़ी सेना के साथ जुड़ चुके हैं। कई क्रिकेटर्स ने खेल के मैदान से सेना के बटालियन तक का सफर तय किया है और देश की सेना के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने देश की सेना की वर्दी को अपने शरीर पर चढ़ाकर जोश के साथ तिरंगे को सलाम ठोका है।
2 of 6
हेमू अधिकारी
- फोटो : social Media
लेफ्टिनेंट कर्नल हेमू अधिकारी भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज थे। कर्नल हेमू का टेस्ट करियर दूसरे विश्व युद्ध के कारण देर से शुरू हुआ था। उन्होंने 29 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। हेमू अधिकारी ने 21 टेस्ट मैच की 36 पारियों में 872 रन बनाए। हेमू अधिकारी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे।
देश को पहला विश्व कप दिलाने वाले भारतीय कप्तान कपिल देव का नाम प्रादेशिक सेना से जुड़ने के लिए पहली बार साल 2008 में सामने आया था। सेना ने कपिल को एक आइकन के रूप में उभारा और उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से भी नवाजा। उनकी नियुक्ति के समय, टेरिटोरियल आर्मी के अतिरिक्त महानिदेशक ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बताया था और कहा था कि कपिल देव के शामिल होने के बाद सेना में युवाओं के हित में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।
4 of 6
सीके नायडू
- फोटो : social Media
भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान केसी नायुडू 1923 में होलकर राजा के न्यौते पर इंदौर पहुंचे थे। उनका पूरा नाम कर्नल कोट्टेरी कनकैया नायुडू था। होलकर के राजा ने उन्हें अपनी सेना में कर्नल का पद दिया था। उन्होंने सात टेस्ट मैचों की 14 परियों में 350 रन बनाए थे।
5 of 6
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : social Media
विश्व के महान बल्लेबाजों में से एक मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भारतीय वायु सेना का हिस्सा हैं। सचिन इंडियन एयर फोर्स में ग्रुप कैप्टन हैं। वह इस सम्मान को पाने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सचिन ने वायु सेना की सुखोई विमान को भी उड़ाया है। सचिन देश के युवाओं के लिए एयर फोर्स का चेहरा हैं। हाल ही में उन्हें हिंडन में 83वें वायु सेना दिवस समारोह में भाग लेते हुए देखा गया।