1983 के बाद भारत ने 2 अप्रैल 2011 को दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। भारत ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था। आइए एक नजर डालते हैं उन 11 खिलाड़ियों पर जो खिताबी मुकाबले में शामिल थे और अब कहां हैं?
World Cup 2011 जीतने के बाद कहां और किस हाल में हैं वो 11 हिंदुस्तानी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर
खिताबी मुकाबले में महज 18 रन बनाने वाले 46 वर्षीय सचिन इस वक्त सीएसी के सदस्य हैं। हाल ही में उनको लेकर हितों के टकराव का मामला सामने आया था। दरअसल, मामला क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का सदस्य रहते आईपीएल की टीमों के साथ जुड़ने को लेकर उत्पन्न हुआ था। सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 हजार रन बना चुके हैं, जिसे तोड़ना काफी मुश्किल है। कोई खिलाड़ी उनके आस-पास नहीं हैं। सचिन ने दिसंबर 2012 में वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा और नवंबर 2013 में टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
गौतम गंभीर
विश्व कप के फाइनल में गंभीर ने 97 रन की यादगार पारी खेली थी। गौतम गंभीर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं और वह पूर्वी दिल्ली से चुनावी मैदान में उतरे हैं। IPL 2012 और 2014 में कोलकाता को खिताबी जीत दिला चुके गंभीर ने भारत की तरफ से आखिरी बार 2016 में टेस्ट मैच खेला था।
महेंद्र सिंह धोनी
फाइनल में धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए थे और भारत को 28 साल बाद दूसरी बार विश्व का खिताब दिलाने में सफल रहे। एमएस धोनी इस समय में IPL में व्यस्त हैं। उनकी टीम चेन्नई क्वालीफायर-2 में पहुंच गई हैं। क्वालीफायर-2 में चेन्नई का सामना दिल्ली से होगा। फिलहाल उनके सामने 2019 के वर्ल्ड कप तक खुद को फिट रखने का लक्ष्य है। विराट की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए उनका अनुभव बेहद फायदेमंद साबित हुआ है।
विराट कोहली
विराट कोहली इस वक्त तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान है। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया के सामने 2019 का वर्ल्ड कप जीतने की चुनौती है। IPL के इस सीजन में उनकी टीम बैंगलोर प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई।