{"_id":"59fc09ba4f1c1b69678b8e11","slug":"indian-cricket-team-may-soon-fly-business-class","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BCCI जल्द ही दूर करेगा टीम इंडिया के क्रिकेटरों की सबसे बड़ी परेशानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI जल्द ही दूर करेगा टीम इंडिया के क्रिकेटरों की सबसे बड़ी परेशानी
Fri, 03 Nov 2017 11:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के क्रिकेटर्स को हवाई यात्रा के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें घर से कैंप जाने या किसी सीरीज के खत्म होने के बाद घर लौटने में मुश्किलें होती रही है। अब उन्हें राहत महसूस होने वाली है क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही क्रिकेटरों को इकॉनमी के बजाय बिजनस क्लास की टिकट उपलब्ध कराना शुरू करेगा।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : SELF
सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत खिलाड़ियों ने यह मामला बीसीसीआई के सामने रखते हुए कहा कि उन्हें इकॉनमी क्लास में सफर करने के दौरान कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है।
3 of 5
शिखर धवन एरोप्लेन
- फोटो : twitter
यह मामला टीम प्रबंधन भी प्रकाश में लाया कि इकॉनमी क्लास में साथी यात्री खिलाड़ियों की निजता और सुरक्षा का उल्लंघन कर देते हैं। फैंस खिलाड़ियों से मिलने के लिए बेताब होते हैं और उनके साथ सेल्फी लेने तथा ऑटोग्राफ की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
ऐसा कई बार हुआ है कि टीम इंडिया के क्रिकेटर्स कड़ी सीरीज के बाद थके हो और फिर उन्हें राहत भरी तथा सुकून की हवाई यात्रा करने का मन हो, लेकिन इकॉनमी क्लास में ऐसी संभावना नहीं है। लंबे कद के क्रिकेटरों इशांत शर्मा, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल और मोहम्मद शमी को इकॉनमी सेक्शन में पैर रखने की पर्याप्त जगह नहीं मिलती।
विज्ञापन
5 of 5
इशांत शर्मा
- फोटो : NDTV
इसके अलावा अपने सामान आने का इंतजार करने के दौरान क्रिकेटरों को एयरपोर्ट के अंदर ही फैंस सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए घेर लेते हैं। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने भी बीसीसीआई के साथियों के सामने यह प्रस्ताव पत्र लिखकर रखा था। अब देखना होगा कि कितनी जल्दी टीम इंडिया के क्रिकेटरों को यह सुविधा मिलना शुरू होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।