हिटमैन के नाम से प्रसिद्ध टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा आज 31 साल के हो चुके हैं। टीम इंडिया के लिए एक दशक से ज्यादा क्रिकेट खेलने वाले रोहित शर्मा के नाम दर्ज कई इंटरनेशल रिकॉर्ड्स उनकी कलात्मक बल्लेबाजी को बयां करते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा वन-डे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
रोहित शर्मा ने अपनी पहली ट्रिपल सेंचुरी साल 2013 में बनाई थी। बैंगलोर के चिन्नाईस्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 209 रन की पारी खेली थी। इससे पहले वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ही ऐसा करने में सक्षम हो सके थे। इस पारी में 12 चौके और 16 छक्के जड़े थे।
रोहित शर्मा ने अपनी दूसरी ट्रिपल सेंचुरी कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर साल 2014 में लगाई। श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने 264 रन की अतिशि पारी खेलकर एक नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया। अपनी इस कीमती पारी में रोहित ने चार चौके और 33 चौके जड़े थे। इस तरह रोहित ने 186 रन तो सिर्फ बाउंड्री से ही जुटाए थे। एक पारी में सर्वाधिक चौके जड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम ही दर्ज है।
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : self
इसके बाद साल 2017 में रोहित ने अपनी तीसरी और श्रीलंका के खिलाफ दूसरी डबल सेंचुरी बनाई। श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में रोहित ने नाबाद 208 रन की पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने अब तक खेले कुल 180 मैचों में 44.55 की औसत से 6594 रन बनाए हैं। रोहित ने अब तक कुल 17 सेंचुरी और 34 हाफ सेंचुरी बनाई हैं।
रोहित शर्मा फिलहाल आईपीएल के 11वें सीजन में मुबंई इंडियंस की कमान संभाल रहे हैं। आईपीएल में रोहित सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उनसे आगे सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं।