{"_id":"5c32d986bdec2256d06c7410","slug":"virat-kohli-says-after-series-win-in-australia-this-is-my-biggest-achievement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली सीरीज जीत के बाद हुए भावुक, बोले- यह मेरी कप्तानी की सबसे बड़ी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली सीरीज जीत के बाद हुए भावुक, बोले- यह मेरी कप्तानी की सबसे बड़ी जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने सोमवार को सिडनी टेस्ट ड्रॉ होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट सीरीज में मात दी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने 71 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीती।
यही नहीं, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशिया की भी पहली टीम बनी। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बने। ऐतिहासिक सीरीज जीत की खुशी कप्तान कोहली के चेहरे पर साफ दिखी, जानिए उन्होंने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में क्या-क्या कहा:
2 of 8
विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा- 'सबसे पहले कहना चाहता हूं कि इस टीम का हिस्सा बनने पर सबसे ज्यादा गर्व है। हमारी टीम में बदलाव की प्रक्रिया इसी मैदान से शुरू हुई। मैंने कप्तानी संभाली और चार साल के बाद यहां जीत दर्ज की। इस टीम का नेतृत्व करने पर सिर्फ एक ही शब्द कहूंगा- गर्व। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि इस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। हमारी टीम के लड़कों ने कप्तान का काम आसान किया।'
3 of 8
team india
कोहली ने साथ ही कहा कि यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है और स्वीकार किया कि वह इस सीरीज जीत से काफी भावुक हैं। कोहली ने कहा, 'अब तक यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह सभी उपलब्धियों में सबसे ऊपर है। जब हमने 2011 विश्व कप जीता तब मैं टीम का सबसे युवा खिलाड़ी था। अपने टीम साथियों को भावुक देखा, लेकिन तब मुझे ऐसा महसूस नहीं हुआ। मैं ऑस्ट्रेलिया तीन बार आया, यहां की जीत का मतलब कुछ अलग है। सीरीज जीत से हमे अलग पहचान मिली है। हमने जो उपलब्धि हासिल की है, उस पर मुझे गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
pujara vihari
कप्तान कोहली ने चेतेश्वर पुजारा और युवा मयंक अग्रवाल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हमने टीम के रूप में अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात की। हम अपने बेसिक्स पर ध्यान देना चाहते थे। पुजारा के बारे में विशेष उल्लेख करना चाहूंगा। उन्होंने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पिछली बार की तुलना में इस बार बेहतर प्रदर्शन किया। पुजारा चीजों को स्वीकार करने की ललक रखते हैं। वह अपने खेल पर काम करते हैं और हमारे बीच सबसे अच्छे लड़कों में से एक हैं। हम उनके लिए बहुत खुश हैं।'
विज्ञापन
5 of 8
मयंक अगरवाल
कोहली ने आगे कहा, 'मयंक अग्रवाल के बारे में भी विशेष उल्लेख करना चाहूंगा। वह बॉक्सिंग-डे टेस्ट में चैंपियन की तरह खड़े हुए। वह अपने दिमाग की बात कहते हैं, लेकिन बल्लेबाजी इकाई के रूप में हम सभी ने योगदान दिया। यह ऐसी चीज है जो टीम के साथ बहुत अच्छे से चली। जिस तरह हमारी टीम के गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया, मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। हमारे गेंदबाज सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं बल्कि इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में भी सफल रहे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।