फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत बनाम वेस्टइंडीज: अभिषेक के निशाने पर होगा सूर्यकुमार का कौन सा रिकॉर्ड? कुलदीप भी बड़ी उपलब्धि के करीब

Fri, 09 Oct 2026 12:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 09 Oct 2026 12:01 PM IST
सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच के दौरान अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। अभिषेक के पास 2000 टी20 रन और कुलदीप 100 टी20 विकेट पूरे करने के करीब हैं।

विज्ञापन
India vs West Indies T20 Series Abhishek Sharma and Kuldeep Yadav on verge of record know details
अभिषेक और कुलदीप - फोटो : BCCI
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेला जाएगा। भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। सूर्यकुमार यादव के नाम टी20 क्रिकेट में गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। सूर्यकुमार ने 1164 गेंदों पर अपने 2,000 टी20 रन पूरे किए थे।
Trending Videos
India vs West Indies T20 Series Abhishek Sharma and Kuldeep Yadav on verge of record know details
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS
शानदार लय में दिख रहे हैं अभिषेक
अभिषेक शर्मा 63 मैचों की 62 पारियों में 997 गेंदों का सामना कर 1,947 रन बना चुके हैं। अभिषेक के पास सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ने और सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाला टी20 बल्लेबाज बनने के लिए बहुत कम गेंदें खेलनी होंगी, लेकिन अभिषेक जिस तरह की बल्लेबाजी करते हैं अगले 20 से 25 गेंदों में वह अपने 2,000 रन पूरे कर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा अच्छे टच में दिखे थे, लेकिन 10 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए थे। देखना होगा कि रांची में वह सूर्यकुमार यादव से आगे निकल पाते हैं या नहीं। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के बाद सबसे तेज 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के नाम है। बाबर ने 1,289 गेंद खेलकर अपने 2,000 रन पूरे किए थे। तीसरे स्थान पर भी पाकिस्तान के ही विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं। रिजवान ने 2,000 टी20 रन 1,326 गेंदों पर पूरे किए हैं। अभिषेक शर्मा द्वारा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ते ही बाबर आजम और रिजवान क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर चले जाएंगे।
India vs West Indies T20 Series Abhishek Sharma and Kuldeep Yadav on verge of record know details
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
विकेटों का शतक पूरा करने के करीब कुलदीप
वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव के पास इस मुकाबले में अपने टी20 करियर में विकेटों का शतक पूरा करने का मौका है। कुलदीप यादव ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी। बाएं हाथ के इस करिश्माई स्पिनर ने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लेते हुए अपने टी20 विकेटों की संख्या 97 तक पहुंचा दी थी। अगर कुलदीप रांची टी20 में तीन विकेट हासिल करने में सफल रहते हैं, तो उनके 100 टी20 विकेट पूरे हो जाएंगे।

कुलदीप ने 55 मैचों की 53 पारियों में 97 विकेट लिए हैं। अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में 3 विकेट ले पाए, तो अंतरराष्ट्रीय टी20 में 100 विकेट लेने वाले भारत के पांचवें गेंदबाज होंगे। कुलदीप दो बार पांच विकेट लेने की उपलब्धि भी हासिल कर चुके हैं। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल यह 100 विकेट वाली उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। टी20 में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम है। अर्शदीप सिंह ने 95 मैचों की 92 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 141 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर हैं। बुमराह ने 100 मैचों में 126 विकेट लिए हैं। हार्दिक पांड्या तीसरे नंबर पर हैं। पांड्या ने 138 मैचों में 114 विकेट लिए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed